[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी में राष्ट्रीय जाट महासंघ की बैठक आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी में राष्ट्रीय जाट महासंघ की बैठक आयोजित

बैठक में सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष विरेन्द्र पूनिया व प्रभारी अत्तर सिंह काजला को नियुक्त किया

पिलानी : राष्ट्रीय जाट महासंघ की बैठक का आयोजन पिलानी में किया गया। समाज सेवी रोहिताश्व रणवा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में महासंघ की पिलानी ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। महासंघ की इस बैठक में समाज सेवी रोहिताश्व रणवा ने जाट समाज को एकजुट रहने का संदेश पर देते हुए जाट भवन के निर्माण हेतु दो बीघा ज़मीन देने की घोषणा की है। बैठक में उपस्थित जाट समाज के गणमान्य लोगों ने समाज सेवी रोहिताश्व रणवा द्वारा की गई घोषणा का करतल ध्वनि के साथ स्वागत किया।

शिक्षाविद राजेन्द्र बांगड़वा ने बताया-जाट समाज की बैठक में राष्ट्रीय जाट महासंघ अध्यक्ष ओमपाल सिंह राठी की स्वीकृति और प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया की सहमति से महासंघ के पिलानी ब्लॉक अध्यक्ष पद पर विरेन्द्र पूनिया बनगोठड़ी को नियुक्त किया गया है। जबकि महासंघ का ब्लॉक प्रभारी अत्तर सिंह काजला को बनाया गया है। दोनों पदाधिकारीयों को समाज के वरिष्ठजनों की सहमति से अगले 15 दिन में ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार करने की जिम्मेदारी दी गई है।

इस मौके पर जाट समाज के प्रबुद्धजनों द्वारा पिलानी पहुंचने पर प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया और जिला महामंत्री रिटायर्ड एसआई कंवरपाल बलवदा का साफा व माला पहनाकर कर स्वागत किया गया। नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष विरेन्द्र पूनिया ने कहा कि समाज के अग्रणी लोगों ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उस पर खरा उतरने के लिए पूरा प्रयास करेंगे। विरेन्द्र पूनिया ने जाट भवन के निर्माण हेतु जमीन की घोषणा के लिए समाज सेवी रोहिताश्व रणवा का आभार व्यक्त किया।

ये रहे मौजूद

महासंघ की इस बैठक में पूर्व प्रिंसिपल राजेन्द्र बांगड़वा, मोहर सिंह बलवदा, ठेकेदार सत्येन्द्र धत्तरवाल, महेन्द्र पूनिया, सुरेन्द्र बेनीवाल, बलवान खीचड़, विजय श्योराण, पूर्व कमांडेंट बलबीर लोहान, दलिप महला, हरपाल पूनिया, ठेकेदार अनील पूनिया, संजय चौधरी, महावीर खरिंटा, लीलू जाट, महावीर डूडी, श्रीराम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin