[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर में होटल का दरवाजा तोड़कर बचाई युवक की जान:फेसबुक लाइव आकर सुसाइड की कोशिश; 11 मिनट में निकाली लोकेशन, स्टाफ पहुंचा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जयपुर में होटल का दरवाजा तोड़कर बचाई युवक की जान:फेसबुक लाइव आकर सुसाइड की कोशिश; 11 मिनट में निकाली लोकेशन, स्टाफ पहुंचा

जयपुर में होटल का दरवाजा तोड़कर बचाई युवक की जान:फेसबुक लाइव आकर सुसाइड की कोशिश; 11 मिनट में निकाली लोकेशन, स्टाफ पहुंचा

जयपुर : फेसबुक लाइव आकर सुसाइड की कोशिश कर रहे युवक की जान एक पुलिसकर्मी की सक्रियता से बच गई। उसने फौरन उसका मोबाइल लोकेशन निकाली और होटल स्टाफ को कॉल किया। होटल के कर्मचारियों ने रूम का दरवाजा तोड़कर फंदे पर झूलने से पहले ही उसे नीचे उतार लिया। मामला जयपुर के श्यामनगर इलाके का है।

शनिवार को जयपुर के बगरू थाना इलाके के एक गांव का रहने वाले युवक अजमेर रोड स्थित एक होटल में गया। उसने वहां एक रूम लिया। रात करीब नौ-सवा नौ बजे फेसबुक लाइव किया और अपनी समस्या बताते हुए जान देने की बात करने लगा।

युवक ने होटल के रूम से फेसबुक लाइव किया और अपनी समस्या बताने लगा।
युवक ने होटल के रूम से फेसबुक लाइव किया और अपनी समस्या बताने लगा।

शनिवार रात करीब 9.39 बजे गांव में रह रहे पवन के परिवार ने फेसबुक लाइव देखा तो परिचित हेड कॉन्स्टेबल दिनेश शर्मा को इसकी जानकारी दी। दिनेश वर्तमान में जयपुर वेस्ट साइबर सेल में हेड कॉन्स्टेबल हैं। उन्होंने तुरंत युवक की लोकेशन निकाली और होटल स्टाफ को सूचना दी। कहा कि गेट तोड़कर युवक को बचाओ। होटल स्टाफ ने रूम का दरवाजा तोड़ा और फंदे से लटकने की कोशिश करते युवक को बचा लिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद श्याम नगर थाना सीआई दलबीर सिंह मौके पर पहुंचे और युवक को समझाया। मेडिकल जांच के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। युवक बगरू थाना इलाके में फोटोकॉपी की दुकान चलाता है।

जयपुर वेस्ट साइबर सेल में तैनात हेड कॉन्स्टेबल दिनेश शर्मा।
जयपुर वेस्ट साइबर सेल में तैनात हेड कॉन्स्टेबल दिनेश शर्मा।

डीसीपी वेस्ट बोले- हेड कॉन्स्टेबल ने दिखाई समझदारी

डीसीपी वेस्ट अमित कुमार ने बताया- युवक फेसबुक पर लाइव था। दिनेश ने युवक की फेसबुक आईडी से उसके नम्बर निकाले। नम्बर के आधार पर उसकी लोकेशन निकाली। लोकेशन जयपुर-अजमेर हाईवे पर स्थित होटलों के आसपास आ रही थी। तय नहीं हो पा रहा था कि कौन से होटल में युवक रुका है।

दिनेश ने समझदारी दिखाते हुए लोकेशन पर स्थित सभी होटलों के नंबर गूगल से निकाले और एक-एक कर फोन करना शुरू किया। पांचवें होटल के नंबर पर दिनेश ने फोन किया तो पता चला कि युवक वहीं रुका है। दिनेश ने स्टाफ को बताया कि युवक सुसाइड करने वाला है।

स्टाफ के लोग रूम के बाहर पहुंचे और बेल बजाई। दिनेश लगातार फोन पर स्टाफ से संपर्क में था। उसने स्टाफ को बताया कि युवक ने गले में रस्सी डाल ली है। स्टाफ ने रूम का दरवाजा तोड़ दिया। युवक बेड पर कुर्सी रखकर पंखे से लगे फंदे में सिर फंसाने की कोशिश कर रहा था। स्टाफ ने उसे उतार लिया।

होटल स्टाफ ने समय पर पहुंच कर सुसाइड की कोशिश कर रहे युवक को बचाया।
होटल स्टाफ ने समय पर पहुंच कर सुसाइड की कोशिश कर रहे युवक को बचाया।

सीआई ने प्राइवेट हॉस्पिटल में कराया इलाज

इसके बाद पहुंचे श्याम नगर थाना सीआई दलबीर सिंह युवक को प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए और इलाज कराया। इसके बाद परिजन को मौके पर बुलाया और परिवार के सुपुर्द किया गया।

11 मिनट में बचाई हेड कॉन्स्टेबल ने जान

दिनेश ने बताया- युवक मेरे ही गांव का रहने वाला है। उसकी पत्नी ने दूसरी शादी कर ली है। मुझे 9.43 पर पता चला कि युवक किस होटल में रुका है। एक फोन से लगातार होटल स्टाफ को हैंडल किया और दूसरे से सीआई श्याम नगर को सूचना दी। रात 9.55 बजे तक होटल स्टाफ युवक तक पहुंच चुका था।

जयपुर वेस्ट साइबर सेल में हेड कॉन्स्टेबल दिनेश शर्मा की सूझबूझ से उनके गांव के युवक की जान बच गई।
जयपुर वेस्ट साइबर सेल में हेड कॉन्स्टेबल दिनेश शर्मा की सूझबूझ से उनके गांव के युवक की जान बच गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62