[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना के गावडी में अतिक्रमण हटाने पहुंचा दस्ता लौटा:प्रशासन को देखकर ग्रामीणों ने दुकानें खाली कीं, मकान की छतों के पट्टियां उतारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना के गावडी में अतिक्रमण हटाने पहुंचा दस्ता लौटा:प्रशासन को देखकर ग्रामीणों ने दुकानें खाली कीं, मकान की छतों के पट्टियां उतारी

नीमकाथाना के गावडी में अतिक्रमण हटाने पहुंचा दस्ता लौटा:प्रशासन को देखकर ग्रामीणों ने दुकानें खाली कीं, मकान की छतों के पट्टियां उतारी

नीमकाथाना : नीमकाथाना के गावड़ी के मुख्य रास्ते से अतिक्रमण की कार्रवाई शुरू होनी थी, लेकिन कुछ कारणों की वजह से आज अतिक्रमण नही हट पाया। सुबह गावड़ी गांव में अतिक्रमण हटाने के लिए भारी पुलिस जाब्ता, 4 जेसीबी मशीन सहित मलबा हटाने के लिए ट्रैक्टर ट्रालियां पहुंची थी, लेकिन अतिक्रमण हटाए बिना वापस लौट गए।

शनिवार सुबह 11 बजे अतिक्रमण की कार्रवाई को लेकर जिले भर के 10 पुलिस थानों से पुलिस का जाब्ता पहुंचा था, इसके साथ ही 4 जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर ट्रालियां अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची थी, लेकिन कार्रवाई नही हो सकी। करीब 12 बजे दस्ता वापस लौट गया।

पुलिस को देखकर लोगों ने खुद ही मकान, दुकान से अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। गावड़ी गांव के मुख्य रास्ते से लोगों ने अपने-अपने घरों की छत से पट्टियां उतारने लगे इसके साथ ही दुकानों के बाहर से चबूतरे तोड़ दिए। कई छोटे दुकानदार तो अपनी दुकानें खाली करते दिखे। वही गावड़ी गांव के मुख्य बस स्टैंड पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

गावड़ी गांव के ग्रामीणों ने बताया कि लोगों के पट्टे सुदा मकान है। राजनीति हस्तक्षेप के चलते गरीब परिवारों को मकान तोड़े जा रहे हैं। महिलाओं ने बताया कि गांवड़ी का मुख्य रास्ता कुछ ढाणियों को जोड़ता है लेकिन वह रास्ता वाहनों के आने-जाने के लिए पर्याप्त है जिससे कोई जाम नही लगता है।

गांवड़ी सरपंच से शेर सिंह ने बताया कि गावड़ी बस स्टैंड से कुंडा धाम तक लोगों ने घरों और दुकानों के बाहर अतिक्रमण कर रखा है, हर दिन मुख्य बस स्टैंड से कुंडा धाम तक जाम लगता है। जिसे कई वाहन जाम में फस जाते हैं, अतिक्रमण हटाने को लेकर वार्ड पंचों से प्रस्ताव लिया गया है अब गांव से प्रशासन अतिक्रमण हटाएगा।

सरपंच शेर सिंह ने बताया-गावड़ी में अतिक्रमण हटाने के आज बीडियो के आदेश थे, लेकिन तहसीलदार मौके पर नहीं आए उसे वजह से अतिक्रमण की कार्रवाई रोक दी गई।

तहसीलदार अभिषेक सिंह ने बताया-पंचायत समिति बीडियो को जांच कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे।

बीडियो मानसिंह ने बताया-गावड़ी से अतिक्रमण हटाने के आदेश मिले थे, अभी फिलहाल अतिक्रमण की जांच की जाएगी सोमवार और मंगलवार तक जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62