[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में 4.35 करोड़ की लागत से बना गर्ल्स कॉलेज:इसी सत्र में होगा शुरू, 8 बीघा जमीन पर हुआ निर्माण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में 4.35 करोड़ की लागत से बना गर्ल्स कॉलेज:इसी सत्र में होगा शुरू, 8 बीघा जमीन पर हुआ निर्माण

सरदारशहर में 4.35 करोड़ की लागत से बना गर्ल्स कॉलेज:इसी सत्र में होगा शुरू, 8 बीघा जमीन पर हुआ निर्माण

सरदारशहर : सरदारशहर में बीकानेर रोड पर स्थित और आदर्श कन्या छात्रावास के ठीक सामने 4.35 करोड़ की लागत से राजकीय कन्या महाविद्यालय का भवन बनकर तैयार हो चुका है। वर्तमान में राजकीय कन्या महाविद्यालय सेठ एसबीडी कॉलेज में संचालित हो रहा हैं। राजकीय कन्या महाविघालय के प्राचार्य डॉ योगेश चाहर ने बताया कि मुख्यमंत्री की वर्ष 2021-22 में की गई बजट घोषणा में भवन निर्माण को लेकर 4.35 करोड़ रुपए की राशि की स्वीकृति प्रदान की थी।

उद्घाटन का इंतजार

कन्या महाविघालय के प्राचार्य डॉ. चाहर ने बताया कि महाविद्यालय का भवन कुल 23255 स्कवायर फीट में सुविधाओं के साथ भवन का निर्माण किया गया है। उन्होने बताया कि ग्राउंड फ्लोर 12374 स्कवायर फीट,प्रथम फ्लोर 10881 स्कवायर फीट में बनाया गया है। ग्राउंड फ्लोर पर 5 क्लास रूम, 1 प्रिंसिपल रूम,1 फीस काउंटर रूम, एक ऑफिस रूम बनेगा। वहीं मेल, फिमेल,दिव्यांग, स्टॉफ के लिए अलग-अलग कुल 5 टॉयलेट बनाए जाएंगे। छात्राओं के लिए एक कॉमन रूम बनाया जाएगा। स्टॉफ,फैकल्टी के लिए एक रूम होगा। इसी तरह प्रथम फ्लोर पर 3 क्लास रूम,1 ज्योग्राफी लैब,1 कॉन्फ्रेंस हॉल बनाया जाएगा। अलग-अलग कुल 4 टॉयलेट बनाए जाएंगे।

490 छात्राएं है अध्ययनरत

प्राचार्य डॉ. योगेश चाहर ने बताया कि महाविद्यालय में वर्तमान में कुल 490 छात्राएं अध्ययनरत है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय कला संकाय 2 वर्गों में संचालित हैं। जिनमें विद्यार्थियों के लिए 7 विषय उपलब्ध हैं, जिनमें हिन्दी साहित्य, अंग्रेजी साहित्य, गृह विज्ञान,भूगोल,मनो विज्ञान,लोक प्रशासन विषय शामिल हैं। जबकि वर्तमान में इस महाविघाल में अगर इतिहास, राजनीतिक विज्ञान, समाज शास्त्र के साथ विज्ञान संकाए खोली जाए तो यहां की बेटियों को उच्च शिक्षा गृहण करने का अवसर मिल पाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62