[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सड़क दुर्घटना में राहगीर की मौत:दूध की गाड़ी ने पैदल खेत में जा रहे व्यक्ति को मारी टक्कर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सड़क दुर्घटना में राहगीर की मौत:दूध की गाड़ी ने पैदल खेत में जा रहे व्यक्ति को मारी टक्कर

सड़क दुर्घटना में राहगीर की मौत:दूध की गाड़ी ने पैदल खेत में जा रहे व्यक्ति को मारी टक्कर

खेतड़ी : खेतड़ी थाना क्षेत्र के लुणा की ढाणी के पास दूध की गाड़ी ने सड़क किनारे जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर खेतड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को राजकीय उप जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया।

जानकारी के अनुसार, लुणा की ढाणी निवासी रामकुमार (55) पुत्र चोखाराम सुबह अपने काम से खेत में जा रहा था। जैसे ही वह घर से कुछ दूर चला, तभी नीमकाथाना की ओर से आ रही दूध की गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। हादसे की आवाज सुनकर पास से गुजर रहे सुनील गुर्जर, सुरेश गुर्जर और जितेंद्र सैनी ने घायल रामकुमार को खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। खेतड़ी पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और दूध की गाड़ी को जब्त कर थाने लाया। परिजनों ने बताया कि मृतक रामकुमार कृषि कार्य करता था। उसका एक बेटा भारतीय सेना में और दूसरा बेटा भारत तिब्बत पुलिस में कार्यरत है, जबकि एक बेटी भी है।

थानाधिकारी भंवरलाल कुमावत ने बताया कि मृतक का शव मॉर्च्युरी में रखवाया गया था और अब परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। पुलिस ने टक्कर मारने वाली गाड़ी को जब्त कर लिया है। मृतक के परिजनों की ओर से रिपोर्ट दी जाने पर मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62