[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एसडीएम ने सिरसला के ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एसडीएम ने सिरसला के ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं

एसडीएम ने सिरसला के ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार मंगलवार को उपखण्ड अधिकारी बिजेन्द्र सिंह ने सिरसला ग्राम पंचायत में रात्रि चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के लिए मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए। रात्रि चौपाल में बिजली, पानी, ग्रामीण, विकास, शिक्षा विभाग संबंधित विभागों की शिकायतें प्राप्त हुई, जिन पर उपखण्ड अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल परिवेदनाओं के निस्तारण के लिए कहा। इस मौके पर एसडीएम ने अधिकारियों से कहा कि राज्य सरकार आमजन की समस्याओं के निस्तारण के लिए अत्यंत गंभीर है।

इस दौरान बीडीओ महेन्द्र भार्गव, नायब तहसीलदार चुन्नीलाल, पीए सुरेश कुमार, पीएचडी एक्सईन प्रेमकुमार, गिरदावर सुलतान सिंह, डिस्कॉम के विरेन्द्र, समाज कल्याण के संदीप, पशुपालन विभाग के डॉ मनोज, निशा, कृषि विभाग से नीतू , शिक्षा विभाग से विपुल शर्मा, हंसराज मीना, पीडब्ल्यूडी से बाबूलाल, मनोहर, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से डॉ अंकित, सरपंच सोनिया आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62