[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पैरामाउंट पब्लिक स्कूल ठाठ वाड़ी में स्टेट लेवल मार्शल आर्ट प्रतियोगिता आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पैरामाउंट पब्लिक स्कूल ठाठ वाड़ी में स्टेट लेवल मार्शल आर्ट प्रतियोगिता आयोजित

पैरामाउंट पब्लिक स्कूल ठाठ वाड़ी में स्टेट लेवल मार्शल आर्ट प्रतियोगिता आयोजित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा

शिमला : पैरामाउंट पब्लिक स्कूल ठाठ वाड़ी में स्टेट लेवल मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन 20 नवंबर को प्रातः 9:30बजे किया गया, समारोह के मुख्य अतिथि खेतड़ी पुलिस उप अधीक्षक जुल्फिकार अली थे समारोह कि अध्यक्षता ठाठ वाड़ी सरपंच डॉक्टर किशोरी लाल यादवने की। समारोह के विशिष्ट अतिथि वीर वीरांगना के संपादक राधेश्याम भारती, आईना ए शेखावाटी के संपादक रामानंद शर्मा, जनमानस शेखावाटी के संपादक आजाद अहमद खान, योग कोऑर्डिनेटर अभिमन्यु पाराशर, ओम प्रकाश यादव, राजेश यादव, चेयर मेन विजय सिंह, डायरेक्टर यशपाल, सचिव सतपाल सिंह जांगिड़, प्रिंसिपल शमशेर सिंह, राजेंद्र सिंह, राजकुमार, कृष्ण कुमार और संतोषकुमार थे।

सर्वप्रथम माँ सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा आए हुए अतिथियों का सम्मान किया l स्वागत भाषण चेयर मेंन विजय सिंह यादव ने दिया, प्रिंसिपल शमशेर सिंह ने प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जुल्फिकार अली ने कहा कि मार्शल आर्ट प्रतियोगिता समय-समय पर आयोजित होनी चाहिए क्योंकि इससे बच्चों में स्वयं की रक्षा करने के आत्मबल आता हैं तथा खासकर लड़कियों को इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए तथा इससे मार्शल आर्ट के गुर सीखने चाहिए ताकि अपनी स्वयं की रक्षा स्वयं कर सके तथा उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए खेल से भाईचारे की भावना पैदा होती है तथा अच्छे संस्कार आते हैं। कार्यक्रम को राधेश्याम भारती, रामानंद शर्मा आदि ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर राधेश्याम भारती ने कहा कि समय-समय पर ऐसी प्रतियोगिताएं आयोजित होती रहनी चाहिए जिससे हम अपने स्वयं की रक्षा कर सकें तथा खेल से मनुष्य स्वस्थ भी रहता है इसलिए हमें प्रतियोगिता में अवश्य भाग लेना चाहिए।

प्रतियोगिता में राजस्थान व हरियाणा की निजी शिक्षण संस्थानों के 220 छात्र छात्राएं भाग ले रहे हैं यह नॉर्थ जोन कि प्रतियोगिता है। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त छात्र स्टाफ सदस्य बच्चों के अभिभावकगण व ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62