[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गोपाल गौशाला में हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम:इंदिरा गांधी, मास्टर भंवरलाल व बनारसी देवी की मनाई जयंती, गायों को लड्डू, गुड़ व हरा चारा खिलाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

गोपाल गौशाला में हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम:इंदिरा गांधी, मास्टर भंवरलाल व बनारसी देवी की मनाई जयंती, गायों को लड्डू, गुड़ व हरा चारा खिलाया

गोपाल गौशाला में हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम:इंदिरा गांधी, मास्टर भंवरलाल व बनारसी देवी की मनाई जयंती, गायों को लड्डू, गुड़ व हरा चारा खिलाया

सुजानगढ़ : विधायक मनोज मेघवाल और पूर्व मंत्री की पत्नी केसर देवी की अगुवाई में आज सुजानगढ़ शहर की गौशाला में इंदिरा गांधी व कैबिनेट मंत्री मास्टर भंवरलाल और उनकी दिवंगत पुत्री पूर्व जिला प्रमुख बनारसी देवी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विधायक सहित कांग्रेसजनों ने तीनों की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही गौ पूजन कर गायों को पौष्टिक लड्डू, गुड़ व हरा चारा खिलाया।

विधायक मनोज मेघवाल ने कहा कि तीनों हस्तियों ने अपने अपने स्तर पर जनसेवा करते हुए राजनीति की। हमें उनसे प्रेरणा लेकर उनके पद चिन्हों पर चलना चाहिए।

कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष रामावतार मंगलहारा, विद्याधर बेनीवाल, नगर परिषद उपसभापति अमित मारोठिया, पार्षद विजय बटेसर, बजरंग सेन, मुकुल मिश्रा, कन्हैयालाल माली, इकबाल खान, इदरीश गौरी, एडवोकेट सलीम खान, माणक चन्द सर्राफ, फारूख भुट्टा सहित कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62