[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में सीजन का पहला कोहरा, ठिठुरन बढ़ी:200 मीटर से भी कम रही विजिबिलिटी, न्यूनतम तापमान पहुंचा 15.4 डिग्री


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में सीजन का पहला कोहरा, ठिठुरन बढ़ी:200 मीटर से भी कम रही विजिबिलिटी, न्यूनतम तापमान पहुंचा 15.4 डिग्री

चूरू में सीजन का पहला कोहरा, ठिठुरन बढ़ी:200 मीटर से भी कम रही विजिबिलिटी, न्यूनतम तापमान पहुंचा 15.4 डिग्री

चूरू : चूरू में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के साथ सर्द हवाओं ने लोगों की ठिठुरन बढ़ा दी। रविवार की सुबह सर्दी की सीजन का यह पहला कोहरा है। कोहरे के कारण सड़कों पर सुबह के समय वाहन रेंगते नजर आए। वाहन चालकों ने हैड लाइट जलाकर अपनी गाड़ियां चलाई।

सर्दी व घने कोहरे के कारण सुबह के समय लोग घरों में ही रहे। वहीं, कंपकंपी छुड़ाने वाली सर्दी से राहत पाने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। शनिवार की अपेक्षा रविवार को न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। रविवार सुबह कोहरे की विजिबिलिटी 200 मीटर से भी कम रही।

अचानक कोहरा आने व सर्दी बढ़ने से अस्पतालों में भी सर्दी जुकाम के रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी होने लगी है। डीबी अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. मो. आरिफ ने बताया कि सर्दी बढ़ने के साथ ही अब सर्दी व जुकाम के रोगियों की संख्या बढ़ेगी। बुजुर्ग व बच्चों को सुबह धूप निकलने के बाद ही घर से निकलना चाहिए। सांस के रोगियों को कोहरे के मौसम में विशेष ध्यान रखना चाहिए। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री दर्ज किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62