[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अष्टविनायक मंदिर डूंडलोद में हुआ निर्मल झुंझुनूंवाला का सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

अष्टविनायक मंदिर डूंडलोद में हुआ निर्मल झुंझुनूंवाला का सम्मान

अष्टविनायक मंदिर डूंडलोद में हुआ निर्मल झुंझुनूंवाला का सम्मान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : सुभाष चन्द्र चौबदार

डूंडलोद : डूंडलोद के अष्टविनायक मंदिर में मुंबई प्रवासी निर्मल झुंझुनूंवाला एवं उनके साथी महावीर प्रसाद शर्मा जयपुर, लक्ष्मीकान्त रूहिया रामगढ, अशोक झुंझुनूंवाला प्रवासी मुंबई को अष्टविनायक मंदिर में पंडित अर्जुनलाल मिश्रा, संदीप शर्मा व् शम्भूदयाल शर्मा ने मंत्रौचार के साथ पूजा करवाई और उन्होंने गौउशाला व् अतिथिग्रह का निरिक्षण किया। इसके पश्चात् अष्टविनायक मंदिर डूंडलोद की और से वरिष्ट अधिवक्ता अश्विनी महर्षि, सी ए जितेन्द्र वर्मा, सुभाष भूत, प्रदुमन शर्मा, राधेश्याम शर्मा, घनश्याम पत्रकार आदि ने सभी का दुपट्टा व प्रतिक चिन्ह भेंट कर अभिनन्दन किया। ज्ञात रहे की निर्मल झुंझुनूंवाला राजस्थान विधार्थी गृह मुंबई के संस्थापक ट्रस्टी है यह संस्था मुंबई में चार्टेड अकाउंटेंट हॉस्टल की प्रसिद्ध संस्थान है तथा राजस्थान के विधार्थियों को हॉस्टल में प्रवेश दिलाने में निर्मल झुंझुनूंवाला की अहम् भूमिका रही है। इस अवसर पर उन्होंने शेखावाटी के सी ए विधार्थियों को अत्यधिक प्रवेश एवं सुविधा देने की घोषणा की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62