[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एक ही परिवार के दो पक्षों में चली लाठियां:12 सदस्य हुए घायल; खेत में मकान बनाने पर हुआ झगड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

एक ही परिवार के दो पक्षों में चली लाठियां:12 सदस्य हुए घायल; खेत में मकान बनाने पर हुआ झगड़ा

एक ही परिवार के दो पक्षों में चली लाठियां:12 सदस्य हुए घायल; खेत में मकान बनाने पर हुआ झगड़ा

सूरजगढ़ : झुंझुनूं के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के उरीका गांव में शनिवार को एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच लाठियां चल गई। दोनों पक्षों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार को दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर लाठियां चलाई। मारपीट में 12 लोग घायल हो गए। घायलों का सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

मारपीट की सूचना पर सूरजगढ़ थाना पुलिस का जाब्ता मौके पर पहुंचा। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया- उरीका गांव के एक परिवार में जमीन विवाद चल रहा है। विवादित जमीन पर मकान बनाने को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में दोनों पक्षों के 6-6 लोग घायल हो गए।फिलहाल मौके पर शांति है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से रिपोर्ट नहीं दी गई है।

झगड़े में ये हुए घायल

एक पक्ष से प्रकाश, दिनेश, अजय, शैतान सिंह, सुमन और सरजीत सिंह घायल हुए। दूसरे पक्ष से बुधराम, किशोर सिंह, खदान सिंह, प्रदीप, नितेश और कांता घायल हो गए। फिलहाल सभी घायलों का सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62