[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कुरैश समाज का शेखावाटी स्तर पर होगा सम्मेलन सम्मेलन को लेकर तैयारीयों की बैठक संपन्न हुई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कुरैश समाज का शेखावाटी स्तर पर होगा सम्मेलन सम्मेलन को लेकर तैयारीयों की बैठक संपन्न हुई

कुरैश समाज का शेखावाटी स्तर पर होगा सम्मेलन सम्मेलन को लेकर तैयारीयों की बैठक संपन्न हुई

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर जयपुर रोड स्थित मदरसा जामिया अरबिया इस्लामिया दारुल उलूम में शेखावाटी क्षेत्र के सीकर, चूरू, झुंझुनूं और हनुमानगढ़ में बसने वाली कुरैश (व्यापारी) समाज का समाजी, तालीम – बेदारी और तर्बियती इजलास 24 नवंबर 2024 रविवार वार को सुबह 9 बजे जयपुर रोड पर स्थित मदरसा जामिया अरबिया इस्लामिया दारुल उलूम चूरू में होगा तैयारी को लेकर बैठक जमियत्तुल कुरैश के सूबा-ए-राजस्थान के सरपरस्त हाजी मोहम्मद शौकत अली कुरैशी गुटिया रामगढ़ की सदारत में संपन्न हुई।

बैठक में तंजीम जमीयतुल कुरैश चूरू के उपाध्यक्ष समाजसेवी हाजी याकूब थीम और व्याख्याता मुस्तफा कुरैशी लक्ष्मणगढ़, अब्दुल मजीद कुरैशी झुंझुनूं और व.अ. बशीर अहमद कुरैशी सीकर ने अपने अनुभव सांझा किए और सम्मेलन के सफ़ल संचालन का जिम्मा लिया।बैठक में निर्णय लिया गया कि सम्मेलन के संयोजक हाजी याकूब थीम के नेतृत्व में उनकी टीम शेखावाटी के तीनों जिलों, तहसीलों, कस्बों और गांवों का दौरा कर कुरैश कौम के हर व्यक्ति को सम्मेलन में शिरकत करने की अपील करेंगे।

सम्मेलन में कुरैश कौम में,तालीमी ,बेदारी, शादियों में फ़िज़ूल ख़र्ची,गैर रसूमात खत्म करने, युवाओं के रोजगार, महिला शिक्षा को बढ़ावा देने और उन्हें लघु एवं कुटीर उद्योगों के माध्यम से आत्म निर्भर बनाना आदि विषयों पर चर्चा की जाएगी।

प्रधानाध्यापक अवेस कुरैशी ने बताया कि उक्त बैठक में हाजी अलाऊद्दीन कुरैशी कोषाध्यक्ष, हाजी मोहम्मद शरीफ़ कुरैशी बांगी, मुफ्ती मोहम्मद शफीक थीम, प्रधानाचार्य सलीम कुरैशी मेहनसर और इमरान कुरैशी गुटिया रामगढ़ आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin