[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राई गार्डन में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम:कलाकारों ने दी गजलों की प्रस्तुतियां, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

राई गार्डन में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम:कलाकारों ने दी गजलों की प्रस्तुतियां, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

राई गार्डन में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम:कलाकारों ने दी गजलों की प्रस्तुतियां, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

सुजानगढ़ : छापर रोड पर शुक्रवार की रात राई गार्डन में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा थे। वहीं अध्यक्षता संगीतकार प्रकाश सोनी ने की। कार्यक्रम के अतिविशिष्ठ अतिथि विधायक मनोज मेघवाल व विशिष्ट अतिथि सभापति नीलोफर गोरी, नेता प्रतिपक्ष जयश्री दाधीच, समाजसेवी पवन तोदी, छापर चेयरमैन श्रवण माली, साहित्यकार वीरेन्द्र भाटी मंगल, नगर परिषद उपाध्यक्ष अमित मारोठिया थे।

कार्यक्रम में गायक रामस्वरूप एंड पार्टी ने गजलों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के आयोजक बॉलीवुड की संगीतकार जोड़ी दिलीप सेन-समीर सेन ने मेहमानों का स्वागत किया। इस दौरान संगीतकार दिलीप सेन ने बताया कि भामाशाह पवन तोदी ने सालासर रोड पर उनको संगीत एकेडमी खोलने के लिए जमीन दी है। वहां जल्दी ही कला को समर्पित भवन बनकर तैयार होगा।

विधायक मनोज मेघवाल और एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा ने संगीत एकेडमी को लेकर हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया। इस दौरान कांग्रेस नेता इदरीश गोरी, अमृत सेन, रजिया रागिनी, सुनीता रावतानी, रामचन्द्र दाधीच, शंकर माहेश्वरी, जगदीश खोड़, एडवोकेट निरंजन सोनी, बजरंग सेन, अरविन्द विश्वेंद्रा, शेर सिंह भाटी, कन्हैयालाल स्वामी, मुकेश रावतानी, गुरुमुख सिंह, राजेश गौड़, महेश तंवर, रतन सेन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संचालन घनश्यामनाथ कच्छावा ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin