[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में शादी कराने के नाम पर ठगी:आरोपी ने युवक से हड़पे 2.80 लाख, रुपए लेने घर गया तो की मारपीट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में शादी कराने के नाम पर ठगी:आरोपी ने युवक से हड़पे 2.80 लाख, रुपए लेने घर गया तो की मारपीट

सीकर में शादी कराने के नाम पर ठगी:आरोपी ने युवक से हड़पे 2.80 लाख, रुपए लेने घर गया तो की मारपीट

सीकर : शादी करवाने का झांसा देकर युवक से लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। युवक ने जब आरोपी से रुपएमांगे तो मारपीट की और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। मामला सीकर के धोद थाना क्षेत्र का है।

न्यायिक मजिस्ट्रेट, धोद को दी शिकायत में सुभाष कुमार (30) निवासी मुकुंदपुरा धोद (सीकर) ने बताया- आरोपी पुराराम (50) निवासी धोद ने उसे शादी करवाने का झांसा दिया। शादी करवाने की एवज में आरोपी ने उससे 3 लाख रुपए मांगे। युवक ने आरोपी की बातों में आकर उसे 3 लाख रुपए दे दिए। पैसे लेने के बाद आरोपी ने 500 के स्टाम्प पेपर पर इकरारनामा भी लिखवा दिया और शादी कराने का आश्वासन दिया।

ठगी का एहसास होने पर मांगे रुपए

काफी समय बीत जाने के बाद भी आरोपी ने युवक की शादी नहीं कराई तो उसने आरोपी से पैसे मांगे। युवक को एहसास हुआ कि उसके साथ शादी के नाम पर ठगी हो गई है। युवक ने पैसे के लिए कई बार आरोपी को फोन किया तो उसने एक-दो महीने में पैसे लौटने को कहा। कुछ समय बाद आरोपी ने युवक को 20 हजार रुपए लौटा दिए। बाकी के 2 लाख 80 हजार रुपए बाद में देने को कहा।

झूठे मुकदमे में फंसाने की दी धमकी

अभी जब काफी समय बीत जाने के बाद युवक ने आरोपी से पैसे मांगे तो उसने पैसे लौटाने से मना कर दिया। युवक, आरोपी के घर पैसे लेने गया तो उसने युवक के साथ मारपीट की और कपड़े भी फाड़ दिए। आरोपी ने युवक से कहा कि अगर उसने दोबारा पैसे मांगे तो वह उसे झूठे मुकदमे में फंसा देगा। फिलहाल पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin