[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान के थप्पड़कांड में बवाल जारी, 10-घंटे बाद जाम हटा:4 हजार जवान तैनात, नरेश मीणा की कोर्ट में पेशी आज; अ​धिकारी अब भी हड़ताल पर

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़टोंकराजस्थानराज्य

राजस्थान के थप्पड़कांड में बवाल जारी, 10-घंटे बाद जाम हटा:4 हजार जवान तैनात, नरेश मीणा की कोर्ट में पेशी आज; अ​धिकारी अब भी हड़ताल पर

राजस्थान के थप्पड़कांड में बवाल जारी, 10-घंटे बाद जाम हटा:4 हजार जवान तैनात, नरेश मीणा की कोर्ट में पेशी आज; अ​धिकारी अब भी हड़ताल पर

टोंक : राजस्थान के देवली-उनियारा में उपचुनाव की वोटिंग के दौरान SDM को थप्पड़ मारने को लेकर हुआ बवाल जारी है। गुरुवार को दिनभर समरावता (टोंक) और अलीगढ़ कस्बे के आस-पास इलाकों में तनाव की स्थिति रही। नरेश मीणा की गिरफ्तारी के बाद उसके समर्थकों ने पथराव भी किया।

उपद्रवियों ने टोंक-सवाई माधोपुर हाईवे 116 को अलीगढ़ कस्बे के पास जाम कर दिया था। गुरुवार देर रात पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को लाठियों से खदेड़ दिया। जाम हटने से करीब 10 घंटे बाद हाईवे पर ट्रैफिक सुचारू हो गया। वहीं, उनियारा से भीलवाड़ा नेशनल हाईवे पुलिस ने गुरुवार दोपहर को ही क्लियर करा दिया था।

उपद्रवियों से निपटने के लिए पुलिस के करीब 4 हजार जवान मौके पर तैनात हैं। नाराज समर्थकों से बात करने के लिए मंत्री किरोड़ीलाल मीणा भी समरावता गांव पहुंचे थे। शुक्रवार को नरेश मीणा को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

आज भी अधिकारियों की हड़ताल

इधर, शुक्रवार को भी आरएएस एसोसिएशन की ओर से पेन डाउन हड़ताल का ऐलान किया गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर खराड़ी ने बताया कि शुक्रवार को सीएम भजनलाल शर्मा से मुलाकात करेंगे। जब तक उनसे मुलाकात नहीं हो जाती आरएएस अधिकारियों की हड़ताल जारी रहेगी। एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ मारने के विरोध में गुरुवार से अधिकारी हड़ताल पर हैं। इन्हें कई और कर्मचारी संगठन का भी समर्थन मिला है।

आज नरेश मीणा की कोर्ट में पेशी

पुलिस के लिए शुक्रवार को चुनौती रहेगी। क्योंकि आज नरेश मीणा की कोर्ट में पेशी है। उसके समर्थक कोई हंगामा नहीं करें इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। समरावता व अलीगढ़ कस्बे में एसटीएफ जवानों की भी तैनाती की गई है। वहीं, गुरुवार को गिरफ्तारी के बाद नरेश मीणा को टोंक और फिर पीपलू ले जाया गया। उसे रातभर पीपलू थाने में ही रखा गया है।

नरेश मीणा देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी है। कांग्रेस पार्टी से बागी होकर चुनाव लड़ने वाले नरेश पर 15 से ज्यादा केस दर्ज हैं। गुरुवार दोपहर को उसकी समरावता गांव से गिरफ्तारी हुई।

गुरुवार को दिनभर नरेश मीणा के समर्थक टोंक-सवाई माधोपुर हाईवे पर प्रदर्शन करते रहे। कई जगह टायर भी जलाए गए।
गुरुवार को दिनभर नरेश मीणा के समर्थक टोंक-सवाई माधोपुर हाईवे पर प्रदर्शन करते रहे। कई जगह टायर भी जलाए गए।
मंत्री किरोड़ीलाल मीणा गुरुवार को समरावता गांव पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों से बात की। जिस महिला ने जबरन वोट डलवाने का आरोप लगाया, उससे भी बात की।
मंत्री किरोड़ीलाल मीणा गुरुवार को समरावता गांव पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों से बात की। जिस महिला ने जबरन वोट डलवाने का आरोप लगाया, उससे भी बात की।
नरेश मीणा की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों ने जाम लगा दिया। उनकी पुलिस से झड़प भी हुई।
नरेश मीणा की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों ने जाम लगा दिया। उनकी पुलिस से झड़प भी हुई।

आखिर क्यों हो रहा है बवाल…

दरअसल, देवली-उनियारा विधानसभा के समरावता (टोंक) गांव में उपचुनाव में वोटिंग का बहिष्कार किया था। निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा भी ग्रामीणों के साथ धरने पर थे। इसी दौरान नरेश मीणा ने अधिकारियों पर जबरन मतदान करवाने का आरोप लगाया। एसडीएम अमित चौधरी ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्हें थप्पड़ मार दिया।

इसके बाद ग्रामीणों ने वोटिंग का टाइम खत्म होने के बाद पोलिंग पार्टियों को भी रोकने की कोशिश की। गुस्साए लोगों ने SP विकास सांगवान की गाड़ी भी तोड़ दी। इस बीच पुलिस ने रात करीब 9.30 बजे नरेश मीणा को हिरासत में ले लिया। मीणा के समर्थकों को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, वे और भड़क गए।

सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण ने पुलिस जवानों को घेर लिया और मीणा को छुड़ाकर ले गए। पुलिस के लाठीचार्ज करने पर नरेश मीणा के समर्थक भड़क गए और पथराव-आगजनी कर दी। बवाल में 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इनमें 10 पुलिसवाले भी शामिल हैं। वहीं, गुरुवार सुबह करीब 9.30 बजे नरेश मीणा अचानक समरावता गांव पहुंचे और पुलिस पर मारपीट आरोप लगाए। दोपहर करीब 12 बजे नरेश मीणा को गिरफ्तार किया गया था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin