[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में 6 दिन से सफाई व्यवस्था ठप:जगह-जगह लगे गंदगी की ढेर, कर्मचारियों ने अधिकारियों पर मामला दर्ज करने की मांग की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में 6 दिन से सफाई व्यवस्था ठप:जगह-जगह लगे गंदगी की ढेर, कर्मचारियों ने अधिकारियों पर मामला दर्ज करने की मांग की

नीमकाथाना में 6 दिन से सफाई व्यवस्था ठप:जगह-जगह लगे गंदगी की ढेर, कर्मचारियों ने अधिकारियों पर मामला दर्ज करने की मांग की

नीमकाथाना : नीमकाथाना नगर परिषद के बाहर सफाई कर्मचारियों का धरना लगातार जारी है। 6 दिन से सफाई कर्मचारी मांगों को लेकर नगर परिषद के बाहर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे हैं। वही स्थाई और अस्थाई सफाई कर्मचारियों ने शहर में सफाई व्यवस्था ठप कर दी है। जिससे जिला मुख्यालय पर जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं।

ठेका सफाईकर्मी और स्थाई सफाईकर्मी नगर परिषद के अधिकारियों पर मामला दर्ज करवाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं। धरने में बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोग और महिलाएं मौजूद हैं। सफाई कर्मचारियों की मांग है कि नगर परिषद के अधिकारियों द्वारा अभद्र व्यवहार और जाति सूचक गालियां देने वाले अधिकारियों पर मामला दर्ज हो, लेकिन पुलिस मामला दर्ज नहीं कर रही है।

नगर पालिका की उपसभापति महेश मगोतिया ने वाल्मीकि समाज के लोगों से वार्ता की, लेकिन वार्ता असफल रही।
नगर पालिका की उपसभापति महेश मगोतिया ने वाल्मीकि समाज के लोगों से वार्ता की, लेकिन वार्ता असफल रही।

मामले में समझाइश को लेकर सभापति सरिता दीवान, उपसभापति महेश मगोतिया, जेपी लोढ़ा, पूर्व पालिका अध्यक्ष त्रिलोक चंद दीवान वाल्मीकि समाज के धरना स्थल पर पहुंचे और वाल्मीकि समाज के लोगों से समझाइश की लेकिन वाल्मीकि समाज के लोग अपनी मांगों को लेकर अड़े है।

वाल्मीकि समाज के लोगों ने कहा कि पुलिस अधिकारियों पर मामला दर्ज नहीं कर रही है। जब तक मामला दर्ज नहीं किया जाएगा। तब तक धरना जारी रहेगा और शहर की सफाई व्यवस्था रहेगी। प्रदेश भर से वाल्मीकि समाज के लोग नीमकाथाना में धरना स्थल पर पहुंचकर धरने को समर्थन दे रहे हैं।

वहीं नगर पालिका की उपसभापति महेश मगोतिया ने वाल्मीकि समाज के लोगों से वार्ता की लेकिन वार्ता असफल रही। वाल्मीकि समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश वाल्मीकि ने बताया कि वाल्मीकि समाज के लोगों को आश्वासन दिया जाए की 2 दिन के अंदर नीमकाथाना ब्लॉक के सभी वाल्मीकि समाज के काम करने वाले लोगों को अनुभव प्रमाण पत्र बना दिया जाए और अधिकारियों पर मामला दर्ज किया जाए इसके बाद ही धरना समाप्त किया जाएगा।

Related Articles