[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फाइनेंस कंपनी के लोगों ने परिवार से की मारपीट:शोर सुनकर पड़ोसी आए तो बाइक लेकर भागे तीनों आरोपी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

फाइनेंस कंपनी के लोगों ने परिवार से की मारपीट:शोर सुनकर पड़ोसी आए तो बाइक लेकर भागे तीनों आरोपी

फाइनेंस कंपनी के लोगों ने परिवार से की मारपीट:शोर सुनकर पड़ोसी आए तो बाइक लेकर भागे तीनों आरोपी

सरदारशहर : सरदारशहर पुलिस थाने में शुक्रवार रात 10 बजे साजनसर निवासी एक व्यक्ति ने लोन की किस्त लेने आए तीन लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने का मामला दर्ज कराया। शनिवार को थानाधिकारी अरविंद कुमार भारद्वाज ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि साजनसर निवासी श्रीचंद मेघवाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि उन्होंने एक फाइनेंस कंपनी से होम लोन लिया है, जिसकी 1900 रुपए की किस्त आती है। वे समय पर किस्तें भरते रहे हैं, लेकिन दीपावली की छुट्टियों के कारण इस बार चार-पांच दिन किस्त जमा नहीं कर पाए।

कंपनी वालों ने फोन करके यह जानकारी ली और श्रीचंद ने बताया कि वे पेनल्टी के साथ किस्त जमा कर देंगे। इसके बाद कंपनी वालों ने उन्हें धमकी देना शुरू कर दिया और फोन पर गाली-गलौज करने लगे। गुरुवार रात 9 बजे कंपनी के लोग उनके घर आए और डराने-धमकाने लगे और बोले कि तुरंत पैसे दें। तब श्रीचंद ने उन्हें कहा कि वे सुबह किस्त जमा कर देंगे।

शुक्रवार सुबह कंपनी के दो आदमी और एक महिला उनके घर आए। श्रीचंद के पिता घर पर नहीं थे, और जैसे ही वे घर में आए, बिना कोई बात किए गाली-गलौज करने लगे और श्रीचंद के साथ मारपीट करने लगे। जब श्रीचंद की मां ने उसे बचाने के लिए आगे कदम बढ़ाया, तो कंपनी के लोग उनकी मां के साथ भी मारपीट करने लगे। श्रीचंद की बड़ी बहन, जो एक महीने के बच्चे के साथ घर में थी, उसे भी धक्का देकर गिरा दिया।

श्रीचंद और उसकी मां को चोटें आई हैं। शोर सुनकर पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिससे कंपनी के लोग अपनी बाइक लेकर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62