[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कार रॉन्ग साइड जाकर बस में घुसी:चालक की मौत, पिलानी में चिड़ावा रोड पर हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

कार रॉन्ग साइड जाकर बस में घुसी:चालक की मौत, पिलानी में चिड़ावा रोड पर हादसा

कार रॉन्ग साइड जाकर बस में घुसी:चालक की मौत, पिलानी में चिड़ावा रोड पर हादसा

पिलानी : पिलानी में चिड़ावा रोड पर गुरुवार शाम 5 बजे कार और प्राइवेट बस की आमने सामने हुई टक्कर में कार सवार की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार लगभग पूरी तरह बस के अंदर चली गई। पंजाबी ढाबा बालाजी मन्दिर के सामने यह हादसा हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार चालक बहुत तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था। इस दौरान गलत साइड में जाकर बस से जा टकराया। हादसे की सूचना मिलते ही पिलानी थानाधिकारी नारायण सिंह कविया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने यातायात को रुकवा कर जेसीबी की मदद से कार को बस के नीचे से बाहर निकलवाया। कार में केवल चालक ही था, जिसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने क्षत विक्षत शव को निकलवा कर एम्बुलेंस से हॉस्पिटल भिजवाया।

प्राइवेट बस पिलानी से चिड़ावा और कार चिड़ावा से पिलानी की ओर जा रही थी। कार की तलाशी लेने पर पुलिस को किठाना के इंद्राज सिंह के नाम की आरसी मिली है। कार चालक की शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस कार चालक की शिनाख्त करने के प्रयास कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin