[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विप्र सेना के प्रधान कार्यालय का उद्घाटन, दीपावली स्नेह मिलन समारोह संपन्न हुआ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विप्र सेना के प्रधान कार्यालय का उद्घाटन, दीपावली स्नेह मिलन समारोह संपन्न हुआ

विप्र सेना के प्रधान कार्यालय का उद्घाटन, दीपावली स्नेह मिलन समारोह संपन्न हुआ

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर प्रतिभा नगर में विप्र सेना के प्रधान कार्यालय का उद्घाटन व दीपावाली स्नेह मिलन समारोह आयोजित हुआ
कार्यक्रम में विप्र सेना के संरक्षक गोपीराम शर्मा, जिलाध्यक्ष महेश गौड,विनोद ओझा,सी पी शर्मा,राजकुमार शर्मा मंचस्थ रहे। कार्यक्रम में विप्र सेना के युवा प्रकोष्ठ व तहसील कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसके तहत युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश ओझा ने अखलेश शर्मा, गोविन्द शर्मा, पूनित शर्मा, इन्द्र हरितवाल, जतिन महर्षि, प्रणव सारस्वत, चचंलेश शर्मा, कौशल पीपलवा, को कार्यकारिणी में शामिल किया वही तहसील अध्यक्ष जुगल पाण्डे ने मनोज कुमार, रामावतार, पवन बुढाढरा, रमेश पारीक, गोविन्द शर्मा, सुन्दरपाल, अवधेश हारित को अपनी कार्यकारिणी में शामिल किया।

कार्यक्रम में बोलते हुए गोपीराम शर्मा ने कहा कि इस संगठन का उद्देश्य समाज कल्याण करना है।
विप्र समाज ने सदा सर्व हित का काम किया है उन्होंने कहा कि समाज हित के लिए विप्र सेना सदैव समाज के लिए तत्पर रहकर कार्य करेगी।उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शीघ्र ही चूरू में समाज के बच्चो के लिए छात्रावास बनेगा जिससे समाज के बच्चो को सहूलियत मिलेगी।

कार्यक्रम में बोलते हुए विप्र सेना के जिलाध्यक्ष महेश गौड ने कहा कि आज समाज के सामने कई समस्याएं मुंह बांहे खड़ी है जिसमें हम सब को एकजुट होकर लड़ना है,उन्होंने सामाजिक उत्थान के लिए एकजुट प्रयास को आज की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया।
वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता विनोद ओझा ने कहा कि आज के युग में समाज के प्रतिभावान बच्चों को उचित संसाधन मिले इसके लिए हमें प्रयास करना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन विप्र सेना के विधि सलाहकार एडवोकेट कैलाश शर्मा ने किया। इस अवसर पर युवा प्रकोष्ठ व तहसील कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम मे उमाशंकर शर्मा, विमल जोशी, देवकांत शर्मा, योगेश रूथला, विनित चोटिया, रवि दाधीच सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin