[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं ज़िले को मिलेगा यमुना का पानी – दिया कुमारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं ज़िले को मिलेगा यमुना का पानी – दिया कुमारी

कांग्रेस ने ज़िले की जनता को दिया धोखा, भाजपा करेगी विकास - दिया कुमारी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका 

झुंझुनूं : विधानसभा उप चुनाव को लेकर विधानसभा के चुनावी दौरे पर आई राजस्थान सरकार की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि कांग्रेस ने ज़िले सहित शेखाबाटी को यमुना नगर के पानी के नाम पर हमेशा धोखा देकर वोट की राजनीति की है जबकि भाजपा जो कहती है वो करती है। अब जल्द ही झुंझुनूं ज़िले के लोगो को यमुना नगर का पानी पेयजल व सिंचाई के रूप में मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 15 लाख करोड़ का निवेश राजस्थान की जनता के लिए विदेश से लेकर आए हैं जिस से उद्योग, शिक्षा, चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास होने के साथ अनेक रोज़गार के अवसर भी पैदा होंगे। डबल इंजन की सरकार में राजेंद्र भांबू के विजय होने से विधानसभा क्षेत्र में बहुत विकास कार्य होंगे व एक लहलहाता झुंझुनूं आपको तोहफ़े में मिलेगा। उन्होंने कहा कि झुंझुनूं विधानसभा में भाजपा के कमल खिलने से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा किए जा रहे जन कल्याण कार्यों को और अधिक बल मिलेगा।

इस मौक़े पर प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत, भाजपा विधानसभा उप चुनाव प्रत्याशी राजेंद्र भांबू, प्रदेश महामंत्री संतोष अहलावत, प्रदेश मंत्री विजेंद्र पुनिया, प्रदेश कार्यालय सह प्रभारी रजनीश चनाना, डॉ दशरथ सिह शेखावत, भाजपा ज़िलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी, शुभकरण चौधरी, संगठन ज़िला प्रभारी गोरधन वर्मा, दिनेश धाभाई, नागर मंडल अध्यक्ष एव ज़िला प्रवक्ता कमल कान्त शर्मा, ज़िला महामंत्री सरजीत चौधरी, योगेन्द्र मिश्रा, मीडिया चुनाव प्रभारी जितेंद्र बिकोनिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस से पूर्व शहीद पीरू सिह सर्किल पर भाजपा नगर मण्डल कार्यकर्ताओं ने मण्डल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा की अगुवाई में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का स्वागत किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62