[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्वरोजगार के लिए ऑन-लाईन ऋण आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

स्वरोजगार के लिए ऑन-लाईन ऋण आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई

स्वरोजगार के लिए ऑन-लाईन ऋण आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : श्रवण कुमार फगेडिया

सीकर : राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम जयपुर के निर्देशानुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, स्वच्छकार, दिव्यांगजन एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियो के लिए स्वरोजगार के लिए ऑन-लाईन ऋण आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवम्बर तक बढ़ा दी गई है।

परियोजना प्रबन्धक अनुजा निगम प्रियंका पारीक ने बताया कि ऋण के लिए आवश्यक दस्तावेज- जन आधार कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जाति प्रमाण पत्र जिसमें टोकन नंबर अंकित हो, बीपीएल कार्ड, राशन कार्ड, बीपीएल नही हो तो आय प्रमाण पत्र, किसी वित्तीय संस्था से डिफाल्टर नही होने का शपथ पत्र इत्यादि की प्रति आनलाईन आवेदन पत्र में संलग्न करनी होगी। आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम एवं 60 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि आवेदक जनआधार कार्ड में स्वयं की बैंक संबंधी सूचनाएं जैसे बैक का नाम, आईएफएससी कोड, खाता संख्या, मोबाईल नम्बर, जन्म तिथि, वार्षिक आय संबंधी सूचनाये जनआधार कार्ड में अपडेट करवाकर ही आवेदन करें। ऑनलाईन आवेदन अनुजा निगम के पोर्टल पर ई-मित्र या स्वयं की एस.एस.ओ. आई.डी. के माध्यम से कर सकते है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62