[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग:एसपी से मिले परिजन, आरोपियों पर राजीनेमा करने का दबाव बनाने का लगाया आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग:एसपी से मिले परिजन, आरोपियों पर राजीनेमा करने का दबाव बनाने का लगाया आरोप

हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग:एसपी से मिले परिजन, आरोपियों पर राजीनेमा करने का दबाव बनाने का लगाया आरोप

चूरू : चूरू के सदर थाना क्षेत्र के डाबला गांव में युवक के मर्डर के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर सोमवार दोपहर परिजन और ग्रामीणों ने एसपी जय यादव से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

वार्ड 46 निवासी प्रेमचंद प्रजापत ने बताया कि उसके भतीजे नरेन्द्र प्रजापत (28) का एक नवम्बर की रात बूंटिया निवासी अमित उर्फ मितला और बास ढाकान निवासी शुभम ढाका और चार अन्य ने एक राय होकर सरियों और डंडे से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस थाने में नामजद मामला दर्ज होने के बाद भी आज तक पुलिस के हाथ खाली हैं। प्रेमचंद ने एसपी जय यादव को बताया कि नरेन्द्र प्रजापत का मर्डर करने वाले आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। जब हम सदर थाना में गए तो हमें झूठे आश्वासन दिए जा रहे हैं। वह कहते हैं कि हत्या के आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि आरोपी अभी तक फरार हैं। परिवार के लोगों पर मर्डर के मामले में राजीनामा करने का दबाव बनाया जा रहा है। इस मामले में जय यादव ने पीड़ित परिवार को जल्द ही हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।

शराब ठेके को बंद करवाने की मांग

एसपी को ज्ञापन देने आए ग्रामीणों ने बताया कि डाबला गांव में स्थित शराब ठेके पर दिन रात शराबियों का जमावड़ा रहता है। दिन के समय ही ठेके के सामने से महिलाओं और युवतियों का गुजरना मुश्किल रहता है। शराबी महिलाओं पर खुलेआम कमेंट करते हैं। इसके अलावा भी डाबला रोड पर एक दुकान में अवैध शराब बेची जाती है। जिस पर दिन भर शराबी बैठे रहते हैं। गांव के लोगों ने कहा कि अगर समय रहते शराब ठेके को बंद नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62