[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चादर में मिला शव, हाथ-पैर भी काटे:हत्या की आशंका, FSL टीम मौके पर पहुंची; लोगों की भीड़ जुटी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसवाईमाधोपुर

चादर में मिला शव, हाथ-पैर भी काटे:हत्या की आशंका, FSL टीम मौके पर पहुंची; लोगों की भीड़ जुटी

चादर में मिला शव, हाथ-पैर भी काटे:हत्या की आशंका, FSL टीम मौके पर पहुंची; लोगों की भीड़ जुटी

सवाई माधोपुर : चौथ का बरवाड़ा तहसील के बगीना गांव में रविवार सुबह बनास नदी में एक लाश मिलने से सनसनी फैल गई। यह लाश बगीना रपट के पास एक कपड़े की चादर में बंधी हुई मिली। जिसके हाथ पैर इस स्थान से करीब 15 से 20 फीट दूर मिले हैं। मामले को लेकर चौथ का बरवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार प्राथमिक तौर पर यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लगी हुई है। पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलवाया है।

हाथ-पैर कटे मिले

चौथ का बरवाड़ा थाना प्रभारी हरभान सिंह ने बताया कि रविवार सुबह करीब 8:00 बजे ग्रामीणों ने बनास में बनी रपट के पास एक चद्दर में बंधी हुई लाश को देखकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचा गया। लास्ट चद्दर में बंधी हुई थी और उसके हाथ पैर उससे थोड़ा दूर पड़े हुए मिले हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक तौर पर यह मामला हत्या से जुड़ा हो सकता है। जिसे लेकर जांच की जा रही है। वहीं दूसरी ओर यह घटना सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

लोगों का कहना है कि यह बड़ा मामला हो सकता है। शव से कुछ दूरी पर हाथ पैर अलग पड़े हुए मिले हैं। जिससे यह प्रतीत हो रहा है की हत्या के बाद हाथ पैरों को भी काटा गया होगा। लोगों ने बताया कि जिस स्थान पर शव मिला है। वहां पर लोग रोजाना नहाते हैं। ऐसे में यह भी हो सकता है कि किसी ने शव को यहां पर लाकर डाला हो। फिलहाल पुलिस इस मामले में ज्यादा कहने से बच रही है तथा प्राथमिक तौर पर हत्या का मामला बता रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin