[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर के नारी गांव में अज्ञात कारणों से आग लगी:किसान के 10 पशुओं की जलने से मौत, 40 क्विंटल ग्वार की फूस भी जली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर के नारी गांव में अज्ञात कारणों से आग लगी:किसान के 10 पशुओं की जलने से मौत, 40 क्विंटल ग्वार की फूस भी जली

फतेहपुर के नारी गांव में अज्ञात कारणों से आग लगी:किसान के 10 पशुओं की जलने से मौत, 40 क्विंटल ग्वार की फूस भी जली

फतेहपुर : फतेहपुर में गुरुवार रात खेत में बने कच्चे छप्पर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से 40 क्विंटल ग्वार की फूस और 10 मवेशी जल गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी से 2 घंटे बाद आग पर काबू पा लिया। घटना निकटवर्ती गांव नारी में गुरुवार रात 8 बजे की है।

ग्रामीण प्रताप सिंह ने बताया कि रात करीब 8 बजे गांव के विजयपाल ढाका और छोटा भाई जीवराज ढाका दोनों लक्ष्मी पूजन के बाद बच्चों के साथ खाना खा रहे थे। तभी अचानक खेत में बने कच्चे छप्पर से आग की लपटें दिखाई दी। दोनों भाइयों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग ज्यादा फैल चुकी थी। खेत में कच्चे छप्परों में बंधे गाय, बकरी, भेड़ को बाहर निकाल लिया लेकिन करीब 40 क्विंटल ग्वार का फूस ने आग पकड़ ली।

आग लगने से छप्पर के अंदर बंद 10 मवेशी जिंदा जल गए। साथ ही खेती में काम आने वाला कीमती समान जलकर राख हो गया। गांव के ही प्रताप सिंह नारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही फतेहपुर फायर बिग्रेड को फोन किया। जिसके बाद दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर करीब 2 घंटे की कड़ी मेहनत से आग पर काबू पाया।

विजयपाल ढाका अपने खेत में रहकर खेती बाड़ी पशुपालन से घर परिवार का गुजारा करते है। 2 पक्के मकानों के साथ बने छप्पर, चारा और मवेशी के जलने से किसान को भारी नुकसान हुआ है। आग की लपटों को देखकर नारी, हुडेरा, दिनारपुरा गांवों के लोग घटनास्थल तक पहुंच गए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62