[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दीपावली पर पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग:भाजपा नेताओं ने दिया ज्ञापन, एडीएम बोले- सादा वर्दी में तैनात किए जाएंगे जवान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

दीपावली पर पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग:भाजपा नेताओं ने दिया ज्ञापन, एडीएम बोले- सादा वर्दी में तैनात किए जाएंगे जवान

दीपावली पर पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग:भाजपा नेताओं ने दिया ज्ञापन, एडीएम बोले- सादा वर्दी में तैनात किए जाएंगे जवान

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में दीपावली पर्व पर बाजार में घूमने वाले असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई व लगाम लगाने के लिए भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार की शाम एडीएम मंगलाराम पूनिया से मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पिछली बार दीपावली पर रात के समय परिवार के साथ रोशनी देखने आई महिलाओं व युवतियों के साथ अभद्र व्यवहार के कई मामले सामने आए। बाजारों में असामाजिक तत्वों ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की, वहीं बीच बाजारों में उनके सामने पटाखे छोड़े। इस बार ऐसा नहीं होना चाहिए।

इस दौरान एडीएम ने आश्वासन दिया कि ऐसा कुछ नहीं होगा। पुलिस सादी वर्दी में घूमकर निगरानी रखेगी। इस दौरान नगरपरिषद नेता प्रतिपक्ष जयश्री दाधीच, मंडल अध्यक्ष भागीरथ करवा, पूर्व उपसभापति बाबूलाल कुलदीप, प्रकाश भार्गव, दीनदयाल पारीक, पुरुषोत्तम शर्मा, कमल दाधीच व मनोज चौहान आदि शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin