[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अवैध देशी कट्टा मय एक कारतूस जब्त:चिड़ावा पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को किया निरूद्ध


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अवैध देशी कट्टा मय एक कारतूस जब्त:चिड़ावा पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को किया निरूद्ध

अवैध देशी कट्टा मय एक कारतूस जब्त:चिड़ावा पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को किया निरूद्ध

चिड़ावा : चिड़ावा की आदर्श कॉलोनी में सोमवार देर शाम एक नाबालिग के पास से देशी कट्टा मिलने के बाद उसे निरुद्ध किया गया है। जानकारी के अनुसार, सूचना अधिकारी महेन्द्र कुमार को एक मुखबिर से सूचना मिली कि आदर्श कॉलोनी स्थित सुनिल शर्मा के मकान पर एक लड़का आया है, जिसके पास देशी कट्टा है और वह उसे कहीं बेचने जा रहा है।

सूचना के आधार पर एएसआई ओमप्रकाश सिंह ने अपनी टीम के साथ सुनिल शर्मा के मकान के पास छापा मारा। उन्होंने देखा कि एक लड़का घर से बाहर निकल रहा है, जिसके दाहिने हाथ में एक मिठाई का कैरी बैग है।जब लड़के से पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि कैरी बैग में मिठाई है और वह अपने दोस्त को देने जा रहा है। लेकिन जब बैग की जांच की गई, तो उसमें एक लोडेड देशी कट्टा मिला। लड़के के पास इस कट्टे का कोई लाइसेंस नहीं था, जिसके चलते उसे आर्म्स एक्ट के तहत नाबालिग होते हुए निरुद्ध कर लिया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin