[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में मनाई भगवान धन्वंतरि जयंती:पूजन कर स्वास्थ्य और कल्याण की मंगल कामना की, आरोग्य सप्ताह का समापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में मनाई भगवान धन्वंतरि जयंती:पूजन कर स्वास्थ्य और कल्याण की मंगल कामना की, आरोग्य सप्ताह का समापन

नीमकाथाना में मनाई भगवान धन्वंतरि जयंती:पूजन कर स्वास्थ्य और कल्याण की मंगल कामना की, आरोग्य सप्ताह का समापन

नीमकाथाना : नीमकाथाना में श्रीगोविंदग फार्मेसी, गोविंद आयुर्वेदिक चिकित्सालय और पंचकर्म केंद्र नीमकाथाना के संयुक्त तत्वाधान में गोविंद फार्मेसी परिसर में भगवान धन्वंतरी जयंती को हर्ष एवं उल्लास से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मनाई गई। इस अवसर पर फार्मेसी के डायरेक्टर डॉ. जयशंकर शर्मा ने भगवान धनवंतरी के सामने दीप प्रज्ज्वलित किया।

जयशंकर शर्मा ने कहा कि आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति नहीं अपितु एक जीवन जीने की शैली है जो एक निरापद चिकित्सा पद्धति है, इसके प्रचार-प्रसार के लिए आयुर्वेद चिकित्सकों को आमजन का सहयोग लेकर आगे बढ़ना चाहिए। इसी प्रकार गावड़ी के राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय में धन्वंतरि जयंती मनाई गई। चिकित्सा अधिकारी डॉ. मधुसूदन शर्मा ने बताया कि आरोग्य सप्ताह का आयोजन किया गया । भगवान धन्वन्तरी का पूजन कर सबके स्वास्थ्य और कल्याण की मंगल कामना के साथ आरोग्य सप्ताह का समापन किया गया।

यह रहे मौजूद कार्यक्रम में डॉ देवी शंकर शर्मा, नरहरि शर्मा, डॉ नरोत्तम शर्मा, डॉ प्रियांशु चतुर्वेदी, पियूष पानी चतुर्वेदी, मयंक चतुर्वेदी, एडवोकेट निर्मला शर्मा, मंजुला शर्मा, रुचिका चतुर्वेदी आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin