[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कलेक्टर ने गोद ली बेटियों को दिया गिफ्ट:बोले- जीवन में हमेशा उच्च लक्ष्य रखते हुए कड़ी मेहनत करें


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

कलेक्टर ने गोद ली बेटियों को दिया गिफ्ट:बोले- जीवन में हमेशा उच्च लक्ष्य रखते हुए कड़ी मेहनत करें

कलेक्टर ने गोद ली बेटियों को दिया गिफ्ट:बोले- जीवन में हमेशा उच्च लक्ष्य रखते हुए कड़ी मेहनत करें

सीकर : कलेक्टर मुकुल शर्मा ने जिला री लाडली कल्याण समिति ने गोद ली गई 22 बेटियों को दीपावली उपहार और मिठाई देकर शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आमंत्रित कर दीपावली के त्योहार पर उनकी कुशलक्षेम पूछी और पढ़ाई-लिखाई की प्रगति की जानकारी ली।

कलेक्टर ने गोद ली गई बेटियों को प्रेरित करते हुए कहा- जीवन में सदा उच्च लक्ष्य रखते हुए मेहनत करें तथा सफलता हासिल करें। जिला प्रशासन आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार है, आपको किसी भी तरह की परेशानी हो तो आप इस संबंध में आप अपनी बात नि:संकोच बता सकते है

बेटियों से बात करते हुए कलेक्टर मुकुल शर्मा।
बेटियों से बात करते हुए कलेक्टर मुकुल शर्मा।

समिति के सचिव एवं एडीपीसी राकेश कुमार लाटा ने बताया- जिला री लाडली कल्याण समिति की ओर से वर्तमान में 22 बेटियों को अडॉप्ट किया गया है। इनको हर साल वार्षिक शिक्षण शुल्क, यूनिफार्म, स्टेशनरी के लिए एक मुश्त राशि, प्रतिमाह 500 रुपए सामान्य खर्च के लिए, दीपावली तथा होली पर फेस्टीवल ड्रेस और मिठाई दी जाती है।

इस दौरान गोद ली गई बेटियों में भूमिका जोशी, प्रियंका वर्मा, चंपा वर्मा, नेहा कुमावत, कोमल माथुर, सरिता बिजारणियां, पूनम कुमावत, शबनम, आस्मिन, शबनम, निशा, तानिया शेखावत, राजू सैनी एवं पायल कुमारी, नित्या, माही जांगिड़, रिया पारीक, सपना, नंदिनी सहित समिति द्वारा गोद ली गई अन्य बेटियां शामिल रहीं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker