[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पुलिस को देख बस में बैठकर भागी REET-2021 की आरोपी:दूसरी पुणे में किचन डेकोर का काम करती मिली; फर्जी कैंडिडेट बनकर एग्जाम देने आई थी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जोधपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पुलिस को देख बस में बैठकर भागी REET-2021 की आरोपी:दूसरी पुणे में किचन डेकोर का काम करती मिली; फर्जी कैंडिडेट बनकर एग्जाम देने आई थी

पुलिस को देख बस में बैठकर भागी REET-2021 की आरोपी:दूसरी पुणे में किचन डेकोर का काम करती मिली; फर्जी कैंडिडेट बनकर एग्जाम देने आई थी

जोधपुर : REET-2021 के पेपर लीक मामले में जोधपुर पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। परीक्षा में डमी कैंडिडेट बनकर बैठी आरोपी छम्मी बिश्नोई से पूछताछ में उनका नाम सामने आया था। दोनों छम्मी की गिरफ्तारी के बाद से ही फरार थी। इनमें एक पुणे में अपने रिश्तेदार के यहां किचन डेकोर का काम करने लगी थी, वहीं दूसरी सांचोर में छिपकर रह रही थी। वह पुलिस के आने की भनक लगते ही बस में बैठकर भागने लगी।

जोधपुर रेंज आईजी विकास कुमार ने बताया- भंवरी पत्नी हेमाराम को पुणे (महाराष्ट्र) से और संगीता पुत्री सुखराम को गुढ़ामालानी से पकड़ा है। दोनों पर 25-25 हजार का इनाम था। 3 महीने पहले वृंदावन से गिरफ्तार हुई छम्मी बिश्नोई ने पूछताछ में दोनों का नाम लिया था। दोनों की रीट-2021 के पेपर लीक में संलिप्तता पाई गई है। ये दोनों ही डमी कैंडिडेट्स बनकर किसी अन्य परीक्षार्थी की जगह एग्जाम देने आई थी। लेकिन, पकड़े जाने के डर से एग्जाम दिए बिना ही भाग निकली।

पूछताछ में छम्मी ने लिया था दोनों का नाम रेंज आईजी विकास कुमार ने बताया- छम्मी विश्नोई को साइक्लोनर टीम ने 3 माह पहले वृंदावन से पकड़ा था। छम्मी वृंदावन में रह रही थी, टीम के सदस्यों ने पुजारी बनकर उसे पकड़ा था। उससे पूछताछ में संगीता और भंवरी के भी नाम सामने आए। उनके फरारी के ठिकानों के बारे में भी टीम को अहम जानकारी मिली। इसके बाद ऑपरेशन बेंच वार्मर्स चलाया गया। इसके चलते टीम इन पर पूरी नजर रखे हुए थी।

पुलिस भंवरी को पुणे से गिरफ्तार कर जोधपुर ला रही है।
पुलिस भंवरी को पुणे से गिरफ्तार कर जोधपुर ला रही है।

किचन डेकोर का काम करने लगी थी भंवरी

रेंज आईजी विकास कुमार ने बताया- पुलिस ने पुणे के वेटल इलाके में भंवरी के ठिकानों की पड़ताल की। इसके बाद वहां किराए का मकान लेने के बहाने भंवरी की रेकी की। भंवरी अपने रिश्तेदार के यहां गायकवाड़ नगर के ड्रीम होम अपार्टमेंट में किचन डेकोर का काम करने लगी थी। पुणे पुलिस की सहायता लेकर भंवरी को पकड़ा गया। पुणे की अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर उसे जोधपुर लाया जा रहा है।

गुढ़ामालानी से संगीता को गिरफ्तार किया गया। यह पुलिस को देखते ही बस से उतरकर जीप में भागने लगी थी।
गुढ़ामालानी से संगीता को गिरफ्तार किया गया। यह पुलिस को देखते ही बस से उतरकर जीप में भागने लगी थी।

जीप में सवार होकर भागने लगी थी संगीता

रेंज आईजी ने बताया- दूसरी आरोपी संगीता को पकड़ने के लिए पुलिस सांचोर के बाजार में जानकारी जुटा रही थी, जैसे ही संगीता को इसके बारे में पता चला, वह प्राइवेट बस में सवार होकर भागने लगी। टीम ने बस का पीछा करना शुरू किया। टीम को चकमा देने के लिए संगीता रास्ते में उतरकर एक जीप में सवार हो गई। इसके बाद टीम ने गुढ़ामालानी के पास एक स्थान पर जीप से उतर रही संगीता की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89