[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कैलाश दास महाराज ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पहला नामांकन दाखिल किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कैलाश दास महाराज ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पहला नामांकन दाखिल किया

झुंझुनूं का बेड़ा गर्क किया है वंशवाद ने

झुंझुनूं : आज सुबह 11.25 मिनट पर उपखंड मजिस्ट्रेट झुंझुनूं कार्यालय में रिटर्निग अधिकारी हवासिंह यादव को अपने समर्थकों के साथ नामांकन फार्म जमा करवाया। कैलाश दास महाराज को भारतीय संविधान को साक्षी मान कर शपथ दिलवाई गई। नामांकन फार्म जमा करने के बाद बाबा रामदेव जी मंदिर सारी के महंत कैलाश दास महाराज ने बताया , झुंझुनूं जिले को वंशवाद काफी पीछे ले गया, जिले का बेड़ा गर्क कर दिया, कॉंग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियाँ ही अपनी मन मानी करते आ रही है, आम जन की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। धरना-प्रदर्शन में न्याय की लड़ाई ये लोग घर बैठे आराम करते हैं किसी भी अधिकारी कर्मचारियों को फोन तक नहीं करते हैं, दोनों पार्टियों ने दबे कुचले समाज को फुटबॉल बनाकर रखा है, किक पर किक, अबकी बार आम मतदाता सोच समझकर वोट डालेगा इन धना सेठ पार्टियों को वोट नहीं डालेगा, महाराज ने बताया झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार प्रसार कार्यक्रम 26 octomber से किया जायेगा। आज इस अवसर पर राजवीर पचार सारी, किशनलाल कड़वासरा, प्रताप देवान सारी, रघुवीर मावर सारी, हजारी लाल कड़वासरा, रवि शंकर इस्लामपुर, देवेन्द्र इस्लामपुर, राहुल, मुस्तफा काजी इस्लामपुर, कुलदीप कुमार, एडवोकेट मुकेश टांक लालपुर उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker