[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजगढ़ में 160 किलो मिलावटी व दूषित मिल्क केक करवाया नष्ट, मावा, घी, दूध, पनीर व क्रीम के कुल 14 नमूने लिए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजगढ़ में 160 किलो मिलावटी व दूषित मिल्क केक करवाया नष्ट, मावा, घी, दूध, पनीर व क्रीम के कुल 14 नमूने लिए

राजगढ़ में 160 किलो मिलावटी व दूषित मिल्क केक करवाया नष्ट, मावा, घी, दूध, पनीर व क्रीम के कुल 14 नमूने लिए

चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार त्यौहारी सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के जांच दल ने मंगलवार को जिले के राजगढ़ में मैसर्स श्री भवानी मावा भण्डार का 120 किलोग्राम मिलावटी व दूषित मिल्क केक तथा मैसर्स कृष्णा मावा भण्डार से 40 किलोग्राम मिलावटी व दूषित मिल्क केक नष्ट करवाया।

सीएमएचओ डॉ मनोज शर्मा ने बताया कि टीम ने मैसर्स श्रीभवानी मावा भण्डार से मिल्क केक, मैसर्स न्यू बाबा पनीर भंडार से क्रीम व पनीर, मैसर्स श्रीबाबा पनीर भण्डार से घी व पनीर, मैसर्स बाबा पनीर भण्डार से पनीर व दूध, मैसर्स वीर तेजाजी भंडार से मावा और रसगुल्ला, मैसर्स कृष्णा मावा भण्डार से मावा, मैसर्स बालाजी मावा भण्डार से मीठा मावा, मैसर्स सादुलपुर फूड पॉइंट से सोहन पपड़ी, मैसर्स बाबा मावा पनीर भण्डार से घी व पनीर तथा मैसर्स दुर्गा मावा भण्डार से मावा के कुल 14 नमूना लेकर प्रयोगशाला जयपुर भिजवाए गए। खाद्य पदार्थ की जांच रिपोर्ट अमानक पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इसी के साथ टीम ने दूध व दूध से निर्मित खाद्य पदार्थ व मिठाईयां तैयार करने वाले दुकानदारों को साफ- सफाई रखने व गुणवत्तायुक्त खाद्य समग्री को काम में लेने हेतु पाबंद किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin