[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बलौदा के नमन सेवा संस्थान ने किया शैक्षणिक भ्रमण दल का सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बलौदा के नमन सेवा संस्थान ने किया शैक्षणिक भ्रमण दल का सम्मान

बलौदा के नमन सेवा संस्थान ने किया शैक्षणिक भ्रमण दल का सम्मान

झुंझुनूं : बलौदा के नमन सेवा संस्थान द्वारा राजस्थान विश्वविद्यालय के जूलॉजी विभाग के शैक्षणिक दल का सम्मान किया गया। अध्यक्ष मुकेश बलौदा ने बताया कि राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर से सहायक आचार्य डॉ. संतोष कुमार, सहायक प्रोफेसर इमरान खान, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. भारती चौहान के नेतृत्व में जंतुविज्ञान विभाग के शोधार्थी विद्यार्थियों का दल ग्रामीण संस्कृति को समझने के लिए आया।

जहां नमन सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने उन्हें ग्रामीण जीवन की जानकारी देने के साथ प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण भी कराया गया। दल ने शहीद स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान गौरव सेनानी शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजपाल फोगाट, ओमप्रकाश झाझडियां, मनजीत चौधरी, कैप्टन टीपू सुल्तान,पीटीआई लियाकत अली मौजूद रहे। इसके बाद भ्रमण दल को संस्थान के अध्यक्ष मुकेश बलौदा की अगुवाई में स्वागत के बाद मनाली रवाना किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin