[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान शिक्षा संघ सियाराम उप शाखा की कार्यकारिणी का गठन:राजेंद्र चौधरी संगठन अध्यक्ष मनोनीत, वीरेंद्र चाहर को बनाया मंत्री


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान शिक्षा संघ सियाराम उप शाखा की कार्यकारिणी का गठन:राजेंद्र चौधरी संगठन अध्यक्ष मनोनीत, वीरेंद्र चाहर को बनाया मंत्री

राजस्थान शिक्षा संघ सियाराम उप शाखा की कार्यकारिणी का गठन:राजेंद्र चौधरी संगठन अध्यक्ष मनोनीत, वीरेंद्र चाहर को बनाया मंत्री

खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे में रविवार को राजस्थान शिक्षा संघ सियाराम उप शाखा खेतड़ी की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन की कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें राजेंद्र चौधरी को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। निर्वाचन अधिकारी रघुवीर सिंह मूंड ने बताया कि संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, मंत्री वीरेंद्र चाहर, सभा अध्यक्ष रघुवीर सिंह मूंड, कोषाध्यक्ष विद्याधर ढाका, कार्यकारी अध्यक्ष सरजीत मान, महिला मंत्री रेखा शर्मा, उपसभा अध्यक्ष बुधराम इलाखरिया, महिला उपसभा अध्यक्ष कमला, प्रारंभिक शिक्षा उपाध्यक्ष रोहिताश सिंह खटाना, माध्यमिक शिक्षा उपाध्यक्ष रतन सिंह बोरायण, ऑडिटर इंद्रपाल यादव, प्रवक्ता हवा सिंह मील, प्रधानाचार्य सदस्य धर्मपाल सिंह खटाना, व्याख्याता सदस्य ओमप्रकाश गुप्ता, वरिष्ठ अध्यापक सदस्य सुनील कुमार जांगिड़, सदस्य अध्यापक सुरेंद्र कुमार, महिला अध्यापिका सदस्य किरण, सदस्य शारीरिक शिक्षक कमला को प्रतिनिधि चुने गए।

अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से सरकारी स्कूलों में शिक्षा को लेकर बेहतर कदम उठाए जा रहे हैं। स्कूलों में सुविधाओं के विस्तार के साथ नामांकन बढ़ाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। एक शिक्षक का मुख्य उद्देश्य बच्चों को संस्कारवान शिक्षा देकर आगे बढ़ाने का होता है। ऐसे में प्रत्येक शिक्षक को बच्चों के भविष्य के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। निर्वाचन बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के राजकुमार मुंड, हवा सिंह ढाका ने बैठक को संबोधित किया। निर्वाचन के बाद निर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान नीमकाथाना जिले में जिला शैक्षिक सम्मेलन खेतड़ी में करने पर चर्चा की गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker