[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अग्रसेन भवन में सात दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर का शुभारंभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अग्रसेन भवन में सात दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर का शुभारंभ

अग्रसेन भवन में सात दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर का शुभारंभ

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : अग्रवाल समाज समिति झुंझुनूं के तत्वावधान में डॉ. नटवरलाल टीबड़ा लंदन सुपुत्र रामगोपाल टीबड़ा के सौजन्य से परम पूज्य योगऋशि स्वामी रामदेव एवं आचार्य बालकृष्ण की प्रेरणा से पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट झुंझुनूं द्वारा अग्रसेन भवन झुंझुनूं में 13 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक तक प्रात: काल 5:30 बजे से 7.30 बजे तक लगने वाले सात दिवसीय नि:शुल्क योग विज्ञान एवं ध्यान शिविर का शुभांरभ अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष सम्पत चुड़ैलावाला, आयोजक परिवार के रामगोपाल टीबड़ा, योग शिक्षक पवन कुमार सैनी ने किया। शिविर में पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी एवं योग शिक्षक पवन कुमार ने उपस्थिति योग साधको को आठो प्राणायाम एवं विभिन्न आसनो का अभ्यास करवाया।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सम्पत चुड़ैलावाला, आयोजक परिवार के रामगोपाल टीबड़ा, राजकुमार तुलस्यान, सुरेंद्र केडिया, अशोक टीबडा गोटेवाला, पतंजलि योग समिति के तहसील प्रभारी श्रवण कुमार सामोता, बनवारी सिंह राठौड़, विनोद पुजारी, डॉ राजेश सिहाग, उम्मेद पुनिया, अमरसिंह बुगालिया, श्रीमती सावित्री चौधरी, सुमित्रा खालिया, डॉ पूनम सिंघल, पवन सिंघल के अलावा अनेक गणमान्य लोग उपस्थिति थे। अंत में रामगोपाल टीबड़ा ने सभी का आभार प्रगट किया।

जानकारी देते हुए समिति अध्यक्ष सम्पत चुड़ैलावाला ने बताया कि आयोजित सात दिवसीय शिविर में हृदय रोग, उदर रोग, श्वास रोग, रक्तचाप, मधुमेह, माईग्रेन अर्थराईटिस, कैंसर, पीलिया, मिर्गी, किडनी, लीवर, कमर दर्द, मोटापा, स्पोन्डलाईटिस एवं समस्त मनोदैहिक रोगों के निवारण हेतु प्रणायाम, आसन, एक्यूप्रेशर एवं घरेलू उपचारों की जानकारी भी दी जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker