[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सालासर में अवैध पार्किंग होगी सीज:प्रशासन ने 41 संचालकों को नोटिस जारी कर मांगा था जबाव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सालासर में अवैध पार्किंग होगी सीज:प्रशासन ने 41 संचालकों को नोटिस जारी कर मांगा था जबाव

सालासर में अवैध पार्किंग होगी सीज:प्रशासन ने 41 संचालकों को नोटिस जारी कर मांगा था जबाव

सुजानगढ़ : सालासर में प्रशासन द्वारा अवैध पार्किंगों को सीज किया जाएगा। 41 संचालकों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। सभी को शनिवार सुबह 11 बजे का टाइम दिया गया था। जमीन और अनुमति से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन किसी ने अभी नोटिस का जवाब नहीं दिया है। ऐसे में प्रशासन पार्किंग को सीज करने की कार्रवाई करेगा।

ग्राम विकास अधिकारी राजेश बेरवाल ने बताया कि सालासर के आबादी क्षेत्र में 41 अवैध पार्किंग मालिकों को नोटिस जारी किए गए थे। इन्हें शनिवार तक जमीन और अनुमति से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। बेरवाल ने बताया कि रविवार तक दस्तावेज न पेश करने वालों के खिलाफ एसडीएम के निर्देशानुसार पार्किंग सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि 5 पार्किंग के पास पहले से ही कॉमर्शियल पट्टे हैं, जबकि बाकी को अपनी जमीन का उपयोग जारी रखने के लिए आवासीय से कॉमर्शियल में कनवर्जन करवाना होगा। इसके साथ ही ग्राम पंचायत की ओर से मेले के लिए चांदपोल क्षेत्र में मुफ्त पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। बेरवाल ने यह भी बताया कि रविवार तक तहसील के सामने बड़ी पार्किंग भी तैयार हो जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62