[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बांकोटी पंचायत में बनेगी 1.5 करोड़ की सड़कें:विधायक धर्मपाल ने किया शिलान्यास, बोले-जल्द होगा निर्माण कार्य शुरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बांकोटी पंचायत में बनेगी 1.5 करोड़ की सड़कें:विधायक धर्मपाल ने किया शिलान्यास, बोले-जल्द होगा निर्माण कार्य शुरू

बांकोटी पंचायत में बनेगी 1.5 करोड़ की सड़कें:विधायक धर्मपाल ने किया शिलान्यास, बोले-जल्द होगा निर्माण कार्य शुरू

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के बाकोटी पंचायत के मोड़की गांव में शनिवार को सड़क शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर और विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक हजारीलाल गुर्जर थे, जबकि अध्यक्षता सरपंच राजेश जांगिड़ ने की। समारोह की शुरुआत विधिवत पूजन से हुई, जिसके बाद गांव में बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया गया।

विधायक धर्मपाल गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान क्षेत्र की सड़कों का निर्माण नहीं होने के कारण वे अत्यधिक क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे आमजन को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए मोड़की में 1.5 किलोमीटर सड़क का निर्माण 45 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा और ग्राम पंचायत रसुलपुर के झेरवा में 2 किलोमीटर सड़क का निर्माण 60 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र में पेयजल की गंभीर समस्या है, खासकर पहाड़ी इलाकों में। पूर्व में खेतड़ी को कुंभाराम नहर परियोजना से जोड़ा गया था, लेकिन कई गांवों तक आज भी पानी नहीं पहुंचा है। राज्य सरकार शेखावाटी क्षेत्र के लिए यमुना नहर से पानी लाने के प्रयास कर रही है। इसके अलावा, खेतड़ी क्षेत्र की टूटी सड़कों के निर्माण के लिए 74.50 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है और जल्द ही सड़कों का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

विधायक ने यह भी कहा कि क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा और सभी को साथ लेकर विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। बारिश के मौसम के कारण सड़कों का निर्माण कार्य रुक गया था, लेकिन अब जल्द ही सभी निर्माण कार्य शुरू होंगे।

समारोह के दौरान ग्रामीणों ने विधायक का माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर सरपंच रामनिवास बाकोटी, एक्सईएन ताराचंद सैनी, जेईएन प्रणव, प्रभू गुर्जर राजोता, बबलू अवाना, महिपाल दौराता, रामनिवास, सहीराम, कैलाश, सत्यवीर सिंह, राजपाल, विकास, महेश कुमार, सज्जन कुमार सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62