मृतक लालचंद रैगर चूरू मामला : धरना प्रदर्शन कल भी रहेगा जारी
मृतक लालचंद रैगर चूरू मामला : धरना प्रदर्शन कल भी रहेगा जारी
झुंझुनूं : मृतक के भाई ने की सर्व समाज से अपील, कल धरना प्रदर्शन जारी रहेगा, मृतक के भाई लीलूराम ने बताया झुंझुनूं प्रशासन हमारे साथ न्याय नहीं कर रहा है, हमारी कोई सुनाई नहीं हो रही है। कल सुबह 9 बजे सर्व समाज झुंझुनूं और चूरू के लोग झुंझुनूं के खेतान हॉस्पिटल मोर्चरी के सामने ज्यादा से ज्यादा पहुंचे । कैलाश दास महाराज सारी ने भी झुंझुनूं जिले के SC ST के तमाम सामजिक संगठनों के पहुंचने की अपील की है। कैलाश दास महाराज ने बताया परिवादी ने 11 बजे परिवाद दे दिया था पुलिस थाना धनुरी के थानेदार को दे दिया था, पुलिस ने शाम 6 बजे FIR दर्ज कर परिवादी को दी, जिला प्रशासन बार बार पोस्टमार्टम के लिये दबाव बनाता रहा, मृतक परिवार को 1 करोड़ का मुआवजा और 1 सरकारी नोकरी व घायल को 10 लाख का मुआवजा दिया जाये तथा दोषी व्यक्तियों के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाये। इस अवसर पर हजारीमल बाकोलिया, गणेश नारायण माछलपूरियां, महावीर कानखेडिया, राकेश सबलानिया किशनलाल, बजरंग, अमित, घनश्याम अलवरिया, लिलुराम, मनोहरलाल, गोपीराम डिग्रवाल, सीताराम, सुल्तान बाकोलिया प्यारेलाल बकोलिया प्रदीप धवल उपस्थित रहे।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2035976
