[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्टेडियम में घूमने गई साली पर जीजा ने किया हमला:सुईनुमा नुकीले हथियार से वार किए, लोगों ने पकड़कर पीटा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

स्टेडियम में घूमने गई साली पर जीजा ने किया हमला:सुईनुमा नुकीले हथियार से वार किए, लोगों ने पकड़कर पीटा

स्टेडियम में घूमने गई साली पर जीजा ने किया हमला:सुईनुमा नुकीले हथियार से वार किए, लोगों ने पकड़कर पीटा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : शहर के स्वर्ण जयंती स्टेडियम के पास बुधवार शाम एक महिला पर उसके जीजा ने लोहे के सुए से हमला कर दिया। हमले में महिला घायल हो गई। इससे आक्रोशित लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी। महिला और आरोपी जीजा को बीडीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बीडीके अस्पताल में भर्ती पूनम ने बताया कि वह और उसकी बहन मोनिका रोजाना स्वर्ण जयंती स्टेडियम में दौड़ने के लिए आती है। उसकी बहन का अपने पति कोलिंडा निवासी बूंटीराम से विवाद चल रहा है। घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया हुआ है। बूंटीराम आए दिन केस उठाने के लिए धमका रहा था इसको लेकर पुलिस को भी शिकायत की गई। बुधवार को वह और उसकी बहन स्टेडियम में अभ्यास के लिए जा रही थी तभी मौका पाकर आरोपी बूंटीराम ने नुकीले हथियार से हमला कर दिया। सुए के पेट में हमले से पूनम घायल हो गई। शोर शराबा सुनकर वहां लोगों ने आरोपी बूंटीराम को पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस को सुपर्द कर दिया।

भीड़ द्वारा पिटाई करने से आरोपी बूंटीराम को भी चोटें आई हैं। हमले में घायल पूनम को इलाज के लिए बीडीके अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी बूंटीराम को भी बीडीके अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाल पवन चौबे ने बताया कि आरोपी बूंटीराम का अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा है। इसको लेकर उसने अपनी साली पर हमला कर दिया है।

आरोपी की घायल युवती की बड़ी बहन से शादी हुई है। दोनों में पारिवारिक विवाद चल रहा है। वहीं घायल युवती की आरोपी के छोटे भाई से शादी हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी घायल जीजा को हिरासत में लेकर इलाज करवाया जा रहा है। मामले में जांच की जा रही है।

पुलिस पर सुनवाई नहीं करने का लगाया आरोप

हमले में घायल पूनम ने बताया कि हम दोनों बहनों की शादी 2020 में हुई थी। उसकी बहन मोनिका का पति बूंटीराम से विवाद चल रहा है। अप्रैल में आरोपी बूंटीराम के खिलाफ महिला थाने में दहेज प्रताड़ना ओर घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाया गया था। आरोपी मामला वापस लेने के लिए दवाब डाल रहा था। इसके लिए धमकी दे रहा था। कोतवाली पुलिस को कई बार अवगत कराया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

कोतवाल पवन चौबे ने बताया– बुधवार शाम को एक युवती पर जानलेवा की सूचना मिली थी। युवती शाम को स्टेडियम के पास घूमने गई थी। इस दौरान युवती के जीजा ने उस पर सुईनुमा नुकीले हथियार से जानलेवा हमला कर दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker