[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ओवरलोड डंपरों से लोग परेशान:धूल उड़ने से हो रही समस्या, लीजधारकों बोले-रोजाना तीन टैंकर पानी के डाले जाएंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ओवरलोड डंपरों से लोग परेशान:धूल उड़ने से हो रही समस्या, लीजधारकों बोले-रोजाना तीन टैंकर पानी के डाले जाएंगे

ओवरलोड डंपरों से लोग परेशान:धूल उड़ने से हो रही समस्या, लीजधारकों बोले-रोजाना तीन टैंकर पानी के डाले जाएंगे

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के करमाड़ी में ओवरलोड डंपरों के संचालकों से सड़क पर उड़ने वाली धूल के कारण उत्पन्न विवाद के बाद, ग्रामीणों और लीजधारकों की एक बैठक थाने में आयोजित की गई। इस बैठक में लीजधारकों ने सहमति जताई कि वे रोजाना तीन टैंकर पानी सड़क पर डालेंगे।

ग्रामीणों ने बताया कि करमाड़ी से संजयनगर जाने वाली सड़क खनन क्षेत्र से डंपरों के संचालन के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सड़क से उड़ने वाली मिट्टी और धूल के गुब्बारे आम जनता, ग्रामीणों और दुकानदारों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। सड़क के निर्माण होने तक पानी का छिड़काव करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पहले भी विरोध प्रदर्शन किया था।

उन्होंने प्रशासन को इस समस्या के बारे में कई बार अवगत कराया है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकला है। पहले भी कई बार चक्काजाम किया गया, जिसके परिणामस्वरूप क्रेशर खान संचालकों ने पानी डालने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब काफी समय से यह कार्य नहीं हो रहा है।

इसके अतिरिक्त, पीडब्ल्यूडी विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों ने सड़क निर्माण के मामले में प्रभावी कदम नहीं उठाए हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लीजधारक डंपर ड्राइवरों से पानी छिड़काव के नाम पर 150 रुपए की अतिरिक्त वसूली कर रहे हैं, जबकि सड़क पर पानी की एक बूंद भी नहीं डाली जा रही है।

थानाधिकारी भंवरलाल कुमावत ने क्रेशर लीज यूनियन और ग्रामीण व्यापार मंडल के बीच धूल भरे गुब्बारों की समस्या के समाधान के लिए समझौता वार्ता के लिए बैठक बुलाई। इस बैठक में लीजधारकों ने रोजाना तीन टैंकर पानी सड़क पर छिड़काव करने की सहमति दी।

इसके बाद, ग्रामीणों ने सड़क जाम आंदोलन को स्थगित करने का फैसला किया। बैठक में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष निरंजन लाल सैनी, श्रीराम चेजारा, सुरेंद्र सिंह फौजी, राकेश कुमार, बलवीर मीणा सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin