[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्वच्छता अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन, दो स्कूलों के 200 बच्चों ने लिया हिस्सा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

स्वच्छता अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन, दो स्कूलों के 200 बच्चों ने लिया हिस्सा

स्वच्छता अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन, दो स्कूलों के 200 बच्चों ने लिया हिस्सा

पचेरी : स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लांबी अहीर और शहीद सुरेश उच्च माध्यमिक विद्यालय लांबी सहड़ में स्वच्छता विषय पर छात्रों के लिए ग्राम पंचायत की ओर से पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें दोनों सरकारी स्कूलों के 200 बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसका उद्देश्य गांव को स्वच्छ रखना था। बच्चों ने गांव को स्वच्छ रखना का संदेश कागज में उकेरा। राउमा विद्यालय लांबी अहीर में हुई प्रतियोगिता में प्रथम कक्षा 9 की रुचिका, द्वितीय कक्षा सात की दीपिका, तृतीय कक्षा 12 की करिश्मा रही। इसी प्रकार शहीद सुरेश उच्च माध्यमिक विद्यालय सहड़ में स्वच्छता हुई प्रतियोगिता में प्रथम कक्षा 11 की रितिका, द्वितीय कक्षा 8 की कोमल, तृतीय कक्षा छठी की खुशी रही। विजेता छात्रों को सरपंच नीरू यादव ने सम्मानित किया। ‌ नीरू यादव ने कहा स्वच्छता ही सेवा के उद्देश्य को बताया। उन्होंने छात्रों को कहा कि स्वच्छता से मन शांत और स्फूर्ति का एहसास होता है। अपने आसपास के वातावरण को साफ रखने से पर्यावरण को स्वच्छ बनाया जा सकता है। प्रिंसिपल संजीव कुमार, सुर्पिता ने बच्चों से स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छता को स्वभाव और संस्कार के रूप में अपनाने की बात कहीं। प्रतियोगिता में विजेता रहे बच्चों को सम्मानित किया गया। ‌

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77