[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजोता में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन:बीपीएस की टीम ने प्रिंस की टीम को हराकर जीता खिताब


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजोता में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन:बीपीएस की टीम ने प्रिंस की टीम को हराकर जीता खिताब

राजोता में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन:बीपीएस की टीम ने प्रिंस की टीम को हराकर जीता खिताब

खेतडीनगर : खेतड़ी उपखंड के राजोता की विवेकानंद स्कूल खेल मैदान में शनिवार को राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी प्रशांतानंद महाराज, विशिष्ट अतिथि डीएसपी जुल्फीकार अली, पूर्व सरपंच वीर सिंह निर्वाण थे, जबकि अध्यक्षता अशोक सिंह शेखावत ने की।

कब्बड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बीपीएस सीकर व प्रिंस सीकर की टीम के बीच खेला गया, जिसमें बीपीएस की टीम ने प्रिंस की टीम को हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी प्रशांतानंद महाराज ने कहा कि आज के समय में युवा परंपरागत खेलों से दूर होता जा रहा है। इस प्रकार के खेलों का ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजन होने से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे आने में बेहतर अवसर मिल पाते हैं। अधिकांश गांवों में खेल की सुविधाएं नहीं होने के कारण खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में मौका नहीं मिल पाता है। खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में प्रेरित करने के लिए सरकार को महत्वपूर्ण कदम उठाने चाहिए तथा गांव-गांव में खेलों का माहौल बनाकर उच्च स्तरीय व्यवस्थाओं से युवाओं को उपलब्ध करवाई जानी चाहिए।

युवाओं को अपने भविष्य को लेकर एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए एवं देश के महान महापुरुषों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को बेहतर बनाना चाहिए। इस दौरान युवाओं को नशे जैसी बुराइयों को त्यागकर आगे बढ़ने का आह्वान किया गया। प्राचार्य अजय सिंह शेखावत ने बताया कि राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में 14, 17 व 19 वर्षीय बालक बालिका वर्ग में मैच करवाए गए। जिसमें 49 टीमो ने भाग ले रही है। 14 वर्षीय में माउंट व्यूह अलवर, 17 वर्षीय में सनराइज हनुमानगढ़ व 19 वर्षीय में बीपीएस सीकर की टीम ने खिताब अपने नाम किया।

इस दौरान अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ दीपिका खुराना, प्रमोद शास्त्री, प्रियंका यादव, निरूपमा, प्रमोद कुमार, दौलत सिंह, संजय कुमार, सत्येन्द्र सिंह चौधरी, मीनाक्षी, सुनील शर्मा, बंशीलाल, अशोक खत्री सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22