[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

‘कॉलेजियम से बने जज बड़े नेताओं को खुश करते हैं’:दौसा सांसद बोले- सुप्रीम कोर्ट में जजों के चयन के लिए खुली परीक्षा होनी चाहिए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़दौसाराजस्थानराज्य

‘कॉलेजियम से बने जज बड़े नेताओं को खुश करते हैं’:दौसा सांसद बोले- सुप्रीम कोर्ट में जजों के चयन के लिए खुली परीक्षा होनी चाहिए

'कॉलेजियम से बने जज बड़े नेताओं को खुश करते हैं':दौसा सांसद बोले- सुप्रीम कोर्ट में जजों के चयन के लिए खुली परीक्षा होनी चाहिए

दौसा : दौसा सांसद मुरारीलाल मीणा ने सुप्रीम कोर्ट में कॉलेजियम सिस्टम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा- कॉलेजियम से बनने वाले जज बड़े नेताओं को खुश रखने के लिए उनकी ही बात करते हैं।

मुरालीलाल मीणा ने कहा- सुप्रीम कोर्ट में जजों के चयन को लेकर खुली परीक्षा होनी चाहिए। जो ईमानदारी से परीक्षा के जरिए चयनित होगा, वह किसी सरकार के दबाव में काम नहीं करेगा।

दरअसल, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बयान के विरोध में शनिवार को दौसा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 12.30 बजे कलेक्ट्रेट के पास बने शहीद स्मारक पर धरना-प्रदर्शन कर केंद्रीय मंत्री का पुतला जलाया गया। यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुरारीलाल मीणा ने ये बात कही।

राजस्थान में भी कई ऐसे परिवार हैं, जिनके 10-10 जज बन गए। वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस के पिता भी सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस थे। ~ मुरारीलाल मीणा सांसद, दौसा

बीजेपी के लोग बड़े खतरनाक

दौसा सांसद मुरारीलाल मीणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) पर भी जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा- बीजेपी के लोग बड़े खतरनाक हैं। ये लोग राष्ट्रभक्ति की बात करते हैं, आजादी के आंदोलन में कई लाख लोग मारे गए थे, लेकिन बीजेपी के किसी भी कार्यकर्ता ने अंगुली भी नहीं कटवाई थी।

QuoteImageये तनख्वाह पर अंग्रेजों के लिए सीआईडी करते थे। नौकर बनकर सूचनाएं लीक करते थे। QuoteImage

बीच में इनका मामला चल गया था, लेकिन जनता अब फिर से समझ चुकी है कि कांग्रेस और राहुल गांधी का एजेंडा क्या है।

मोदी के इशारे पर राहुल के खिलाफ दे रहे बयान

सांसद ने कहा- यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वास्तव में देश हित की बात करते हैं तो राहुल गांधी पर बयानबाजी करने वाले नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। यदि कार्रवाई नहीं कर रहे हैं तो स्पष्ट है कि उनके (नरेंद्र मोदी) इशारे पर ही राहुल गांधी के खिलाफ बयान दिए जा रहे हैं। वो जानबूझकर देश का माहौल खराब करा रहे हैं। बुलडोजर कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट को फैसला देना पड़ा।

दौसा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का पुतला जलाया।
दौसा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का पुतला जलाया।

भाजपा में मुखिया चाहता है कि आतंकवाद फैले

मुरारीलाल मीणा ने कहा- भाजपा के कार्यकर्ताओं में मानवता नहीं है। ये केवल जाति और धर्म के नाम पर विवाद पैदा करके झगड़ा फैलाकर सत्ता प्राप्त करना चाहते हैं। जब उनका मुखिया ही ऐसा है, तो नेता भी उसी राह पर हैं। उनका मुखिया चाहता है कि देश का वातावरण खराब हो और आतंकवाद फैले। आतंकवाद तो यह खुद फैला रहे हैं और नाम हमारा लग रहा है।

उनके प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष और कार्यकर्ता उल्टा काम कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में हम सबको मिलकर भाजपा का डटकर मुकाबला करना होगा। ये अब भ्रमित हो रहे हैं। नरेंद्र मोदी 15 साल तक मुख्यमंत्री और 10 साल प्रधानमंत्री रहे तो कभी किसी ने सामना नहीं किया और प्रतिपक्ष ने भी कोई जवाब नहीं दिया। वे पहली बार अपने आप को असहाय महसूस कर रहे हैं। लोकसभा में मोदी को पानी पिला रखा है।

भाजपा की हालत पूरी तरह खराब

दौसा सांसद ने कहा- आने वाले दिनों में होने वाले उप चुनाव को लेकर सभी को सजग रहना होगा, क्योंकि इस बार भाजपा की पूरी तरह हालत खराब है। हरियाणा और महाराष्ट्र में तो विदाई होने वाली है। दौसा में सभी कार्यकर्ताओं की सहमति और इकाई अध्यक्षों से बात करने के बाद ही टिकट फाइनल किया जाएगा।

अभी टिकट मांगने वाले सभी दावेदार पार्टी की नजर में हैं, इसलिए अच्छी भीड़ के साथ मीटिंग आयोजित करवाना। भाजपा मंडल स्तर पर विधायकों को तैनात कर रही है। लेकिन हमारा एक-एक कार्यकर्ता उनके विधायकों के बराबर है। यदि हम सभी कार्यकर्ता मजबूती से खड़े रहेंगे तो बीजेपी को चुनाव कभी नहीं जितने देंगे।

सुप्रीम कोर्ट का कॉलेजियम क्या है

  • यह हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में जजों की नियुक्ति और ट्रांसफर की प्रणाली है।
  • कॉलेजियम के सदस्य जज ही होते हैं।
  • वे प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को नए जजों की नियुक्ति के लिए नामों का सुझाव भेजते हैं।
  • मंजूरी मिलने के बाद जजों को अपॉइंट किया जाता है।
  • देश में कॉलेजियम सिस्टम साल 1993 में लागू हुआ था।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम में 5 सदस्य होते हैं कॉलेजियम में 5 सदस्य होते हैं।

  • CJI इसमें प्रमुख होते हैं। इसके अलावा 4 मोस्ट सीनियर जज होते हैं।
  • सदस्यों में CJI डी.वाई. चंद्रचूड़, जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस बी. आर. गवई शामिल हैं।
  • कॉलेजियम ही सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति और उनके नाम की सिफारिश केंद्र से करता है।
  • केंद्र की मंजूरी के बाद ही नए जजों की नियुक्ति होती है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22