[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में बड़ा हादसा टला: स्कूल बस का टायर सड़क धंसा, 40-50 बच्चे सुरक्षित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में बड़ा हादसा टला: स्कूल बस का टायर सड़क धंसा, 40-50 बच्चे सुरक्षित

सीकर में बड़ा हादसा टला: स्कूल बस का टायर सड़क धंसा, 40-50 बच्चे सुरक्षित

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

सीकर : शहर के राधाकिशनपुरा क्षेत्र में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब बच्चों को लेकर जा रही मेट्रिक्स स्कूल की बस का एक टायर सड़क पर बने गड्ढे में धंस गया। बस में करीब 40 से 50 स्कूली बच्चे सवार थे। चालक की सूझबूझ से बस अनियंत्रित होने से बच गई और सभी बच्चे सुरक्षित रहे।

जानकारी के अनुसार राधाकिशनपुरा क्षेत्र में हाल ही में सड़क चौड़ीकरण के बाद सीवरेज और जलदाय विभाग की पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया गया था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पाइपलाइन डालने के बाद गड्ढों को सही तरीके से नहीं भरा गया, जिससे सड़क कमजोर हो गई।

सोमवार सुबह जब मेट्रिक्स स्कूल की बस बच्चों को लेकर गुजर रही थी, तभी सड़क धंसने से बस का एक टायर गड्ढे में फंस गया। चालक ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए बस को संभाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए और जिला प्रशासन, जलदाय विभाग तथा नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी सड़क धंसने और गड्ढों के कारण कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग स्थायी समाधान नहीं कर रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने, गड्ढों को सुरक्षित तरीके से भरने तथा लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते सुधार नहीं किया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

Related Articles