बीदासर की सड़कों पर गड्ढे को चिन्हित कर मरम्मत करवाने की मांग पूर्व पार्षद परमेश्वर लाल मारोठिया ने लिखा पत्र
बीदासर की सड़कों पर गड्ढे को चिन्हित कर मरम्मत करवाने की मांग पूर्व पार्षद परमेश्वर लाल मारोठिया ने लिखा पत्र
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : नगर की बदहाल सड़कों और गहरे गड्ढों को लेकर अब जनता का सब्र जवाब देने लगा है। वहि नगर पालिका के पूर्व पार्षद परमेश्वर लाल मारोठिया ने प्रशासन को एक शिकायत पत्र लिखकर समस्या के समाधान की मांग की आपको बता दें कि पत्र में लिखा है कि बीदासर शहर के करीब 35 वार्डों में सड़कों पर खतरनाक गड्ढे बने हुए हैं, जो बारिश के चलते और भी खतरनाक हो गए हैं।
बारिश के दौरान बरसात में बढ़ा खतरा, पानी से भरे गड्ढे अधिक जानलेवा साबित हो रहे हैं शिकायत में बताया गया है कि बरसात शुरू होते ही सड़कों पर बने गहरे गड्ढों में पानी भर गया, जिससे उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया है। इससे वाहन चालकों, पैदल यात्रियों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों के लिए गंभीर हादसों का खतरा बढ़ गया है।
सड़क पर छोटे गड्ढे समय के साथ बड़े खतरों में बदल जाते हैं और दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। शहर के कई इलाकों में जलभराव के कारण आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। लोगों को दैनिक कामकाज के लिए आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अगर जल्द मरम्मत नहीं हुई तो आने वाले दिनों में जन-धन की हानि हो सकती है।
पत्र में यह भी लिखा है कि खास तौर पर राजकीय सेठ दुलीचंद सेठिया उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास बने बड़े ब्रेकर का मुद्दा उठाया गया है। बताया गया है कि इस ब्रेकर के कारण रिक्शा, ठेला, मोटरसाइकिल और छोटे वाहन काफी परेशान हो रहे हैं और कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। नागरिकों ने इस ब्रेकर को मोखिक रूप से हटाने व तुडवाने या सुधारने की मांग की है। शिकायतकर्ता ने नगर पालिका से मांग की है कि: सभी वार्डों में गड्ढों की पहचान कर तुरंत भराई की जाए।
सड़कों की मरम्मत कार्य शीघ्र शुरू हो स्कूल क्षेत्र के खतरनाक ब्रेकर को हटाया जाए बीदासर में सड़कों की हालत अब केवल असुविधा नहीं बल्कि जनसुरक्षा का बड़ा मुद्दा बन चुकी है। यदि प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई नहीं की, तो यह समस्या बड़े हादसों का कारण बन सकती है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2242546


