[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पायलट बोले-हार के डर से उपचुनाव नहीं करवा रही भाजपा:कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ने में सक्षम; परिस्थिति के हिसाब से करेंगे गठबंधन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़टोंकराजस्थानराज्य

पायलट बोले-हार के डर से उपचुनाव नहीं करवा रही भाजपा:कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ने में सक्षम; परिस्थिति के हिसाब से करेंगे गठबंधन

पायलट बोले-हार के डर से उपचुनाव नहीं करवा रही भाजपा:कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ने में सक्षम; परिस्थिति के हिसाब से करेंगे गठबंधन

टोंक : कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने कहा कि पार्टी अकेले चुनाव लड़ने में सक्षम है। हार के डर से भाजपा राजस्थान में विधानसभा उप चुनाव नहीं करवा रही है। पायलट शुक्रवार को टोंक में कांग्रेस की ओर से दिए गए धरने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

गठबंधन की बात पर पायलट बोले कि यह परिस्थिति के हिसाब से आलाकमान तय करेगा। कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ता हर चुनौती से निपटने में पूरी तरह से सक्षम है। हमारा कार्यकर्ता मजबूत है, लेकिन फिर भी गठबंधन का फैसला दिल्ली से तय होगा।

उन्होंने कहा- भाजपा नेता उप चुनाव में हार के डर से ही राहुल गांधी के खिलाफ गंभीर बयान दे रहे हैं। यहां तक कि राहुल गांधी को आतंकवादी कह रहे हैं। ये बात वो कह रहे जिनका इतिहास अंग्रेजों की मुखबिरी करने का रहा है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट टोंक में पार्टी की ओर से दिए गए धरने को संबोधित करते हुए।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट टोंक में पार्टी की ओर से दिए गए धरने को संबोधित करते हुए।

कांग्रेस जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देगी

पायलट ने कहा कि कांग्रेस जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देगी। अहिंसा का समर्थन करने वाले लोग हमारे साथ। सत्ता-संगठन में बैठे लोग, जो इस तरह की राहुल गांधी पर बयानबाजी कर रहे हैं, उन बीजेपी नेताओं पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। बीजेपी नेता भी माफी मांगे।

पायलट ने ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ विधेयक पर कहा कि इसे सरकार को वापस लेना पड़ेगा। इनके पास बहुमत नहीं है। कांग्रेस इसके विरोध में है। राज्य सरकार पर हमलावर होते हुए पायलट ने कहा- सरकार को बने 10 महीने हुए नहीं है और अभी से ही राज्य की हालत बिगड़ चुकी है। बड़ा दुख है कि जिन उम्मीदों से सरकार बनी थी, वो उम्मीद पूरी नहीं हुई है।

राहुल गांधी को बताया था आतंकवादी

बता दें केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने 15 सितंबर को कांग्रेस लीडर राहुल गांधी को आतंकवादी बताया था। उन्होंने कहा था कि ‘राहुल गांधी हिंदुस्तानी नहीं हैं। उनको भारत से प्यार भी नहीं है। राहुल ने पहले मुसलमानों का इस्तेमाल करने की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हुआ तो वे अब सिखों को बांटने की कोशिश कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि ‘राहुल गांधी देश के नंबर वन टेररिस्ट हैं। उनको पकड़ने वाले को इनाम दिया जाना चाहिए, क्योंकि वे देश के सबसे बड़े दुश्मन हैं। देश की एजेंसियों को उन पर नजर रखनी चाहिए।’ दरअसल, राहुल गांधी ने अमेरिका में कहा था कि भारत में सिख समुदाय के बीच इस बात की चिंता है कि उन्हें पगड़ी और कड़ा पहनने की इजाजत दी जाएगी या नहीं।

 

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet