[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रेड-ब्लू कारपेट पर स्वागत, लगाए सेफ्टी पॉइंट:जश्ने ईद मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर सजे मुस्लिम मोहल्ले


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पालीराजस्थानराज्य

रेड-ब्लू कारपेट पर स्वागत, लगाए सेफ्टी पॉइंट:जश्ने ईद मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर सजे मुस्लिम मोहल्ले

रेड-ब्लू कारपेट पर स्वागत, लगाए सेफ्टी पॉइंट:जश्ने ईद मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर सजे मुस्लिम मोहल्ले

पाली : जश्ने ईद मिलादुन्नबी यानी पैगम्बर मोहम्मद साहब के जन्मदिन (योमे पैदाइश) की पूर्व संध्या पर रविवार शाम को शहर के मुस्लिम मोहल्ले और घर आकर्षक रोशनी से सजे नजर आए। आकर्षक सजावट के साथ ही मुस्लिम मोहल्लों में सेफ्टी पॉइंट भी बने नजर आए। यहां रेड और ब्लू कारपेट पर लोगों का वेलकम किया गया। पूरे शहर के मुस्लिम मोहल्लों में सजावट और साउंड पर एक ही रात में करीब लाखों रुपए खर्च कर दिए ताकि जश्ने ईद मिलादुन्नबी को यादगार बनाया जा सकें।

पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन (योमे पैदाइश) की पूर्व संध्या पर रविवार शाम को मुस्लिम मोहल्लों में घरों से लेकर मोहल्ले आकर्षक रोशनी से सजाए गए। देर रात तक मुस्लिम मोहल्ले गुलजार नजर आए। मोमिनों ने एक-दूसरे के गले मिल जश्ने ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी। ईशा की नमाज अदा करने के बाद मोमिनों को शीरनी तकसीम की गई। फातिहा ख्वानी भी की गई।

प्रवक्ता शकील नागौरी ने बताया कि शहर के नया गांव, इंद्रा कोलानी, हैदर कोलानी, कालू कॉलोनी, शेखों की ढाणी, तेली कोलानी, राम रहीम कोलानी, आशपुरा नगर, फजिता रोड, नाडी मोहल्ला, भेरूघाट, लोहारों का मोहल्ला, प्यारा चौक, मोमिनों का मोहल्ला, रांगनिया मोहल्ला, कादरिया चौक, नवलखा रोड, जांगीवाड़, कुरैशी मोहल्ला, गरीब नवाज कॉलोनी सहित अन्य मुस्लिम मोहल्लों में आकर्षक सजावट की गई।

जिला कलेक्टर एलएन मंत्री, एसपी चूनाराम जाट रविवार शाम को नवलखा रोड निरीक्षण के लिए पहुंचे। जहां मुस्लिम समाज सदर हकीम भाई, मेहबूब टी सहित अन्य मौजिज लोगों ने उनका स्वागत किया।
जिला कलेक्टर एलएन मंत्री, एसपी चूनाराम जाट रविवार शाम को नवलखा रोड निरीक्षण के लिए पहुंचे। जहां मुस्लिम समाज सदर हकीम भाई, मेहबूब टी सहित अन्य मौजिज लोगों ने उनका स्वागत किया।

सेल्फी लेते नजर आए युवा शहर के मुस्लिम मोहलों में की गई आकर्षक सजावट को कई युवा अपने मोबाइल के कैमरे में कैद करते नजर आए। इसके साथ ही कई युवाओं की टोलियां यहां बनाए गए सेल्फी पॉइंट पर ग्रुप सेल्फी भी लेते नजर आए।

मोहल्ला, घर और झांकी सजाने वालों को किया सम्मानित मुस्लिम युवा फाउंडेशन समिति पाली व जश्ने गोसुलवारा जलसा कमेटी की ओर से जश्ने ईद मिलादुन्नबी पाली शहर के मुस्लिम मोहल्लों और घरों में आकर्षक सजावट की गई। और झांकियों का प्रदर्शन किया गया। जिन्हें कमेटी की ओर से सील्ड और प्रस्तुति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77