[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिता ने गला काटकर 12 साल की बेटी को मारा:हत्या के बाद ट्रक के आगे कूदा, 2 महीने पहले पीहर चली गई थी पत्नी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अलवरटॉप न्यूज़बहरोड़राजस्थानराज्य

पिता ने गला काटकर 12 साल की बेटी को मारा:हत्या के बाद ट्रक के आगे कूदा, 2 महीने पहले पीहर चली गई थी पत्नी

पिता ने गला काटकर 12 साल की बेटी को मारा:हत्या के बाद ट्रक के आगे कूदा, 2 महीने पहले पीहर चली गई थी पत्नी

बहरोड़ : पिता ने चाकू से 12 साल की बेटी का गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद ने ट्रक के आगे कूदकर सुसाइड करने की कोशिश की। मामला कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बर्डोद में गुरुवार सुबह 7 बजे का है। बच्ची पिता और दादी के साथ रहती थी।

बहरोड़ सदर थाना अधिकारी अमित कुमार ने बताया- सुबह 10:30 बजे सूचना मिली कि बहरोड़ से 7 किलोमीटर दूर बर्डोद गांव में नरेंद्र जाट (33) ने बेटी विनीता (12) की गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद नरेंद्र ने घर के सामने ही ट्रक के आगे कूदकर जान देने की कोशिश की। ट्रक की स्पीड धीमे होने से वह बच गया। उसके सिर में हल्की चोट आई है।

पुलिस FSL टीम और डॉग स्क्वाड के साथ मौके पर पहुंची। जहां बच्ची का शव लहूलुहान हालत में चारपाई पर पड़ा मिला। नरेंद्र को इलाज के लिए बहरोड़ के एक निजी अस्पताल लेकर गए। बहरोड़ के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में पोस्टमॉर्टम के बाद बच्ची का शव मां को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

आरोपी नरेंद्र को घायल स्थिति में बहरोड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आरोपी नरेंद्र को घायल स्थिति में बहरोड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मां बोली- पति गलत आरोप लगाकर मारपीट करता था बच्ची की मां सुमन (30) ने बताया- मेरी 13 साल पहले बर्डोद निवासी नरेंद्र जाट के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद नरेंद्र मेरे चरित्र पर शक करते हुए मारपीट करता था। इस दौरान उसने कई बार मुझे घर से निकाल दिया।

2 महीने पहले नरेंद्र ने एक बार फिर मुझसे मारपीट की। इसके बाद मैं छोटी बेटी वंशिका (6) को लेकर नारनौल (हरियाणा) में अपने पीहर चली गई। बड़ी बेटी विनीता का स्कूल होने के कारण वह बर्ड़ोद में ही थी। वह छठी क्लास में पढ़ती थी।

सुबह करीब 7 बजे नरेंद्र ने विनीता की हत्या कर दी। इसके बाद उसने ट्रक के आगे कूदकर सुसाइड की कोशिश की। नरेंद्र अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत सामान्य है।

घटना स्थल पर पुलिस के साथ डॉग स्क्वाड की टीम भी पहुंची और सबूत जुटाए गए।
घटना स्थल पर पुलिस के साथ डॉग स्क्वाड की टीम भी पहुंची और सबूत जुटाए गए।

खुद और बेटी के सुसाइड करने की बात लिखी थाना अधिकारी अमित कुमार ने बताया- बेटी की हत्या करने और ट्रक के आगे कूदने से पहले नरेंद्र ने एक सुसाइड नोट लिखा था। इसमें उसने दोनों (खुद और बेटी) के सुसाइड करने की बात लिखी है।

पुलिस ने बताया- घटना के समय बच्ची की दादी घर में ग्राउंड फ्लोर पर पानी भर रही थी। इस दौरान विनीता और उसका पिता नरेंद्र फर्स्ट फ्लोर पर थे। विनीता की हत्या के बाद नरेंद्र नीचे आया और ट्रक के आगे कूद गया।

सुमन के पीहर चले जाने के बाद नरेंद्र की मां उसके घर पर रहने के लिए आई थी। इससे पहले वह नरेंद्र के घर से दो किलोमीटर दूर अपने दूसरे बेटे के पास रहती थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62