[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

68वीं जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ:उद्घाटन मैच खादरा की टीम बनी विजेता, युवाओं को बुराइयों को त्याग कर आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

68वीं जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ:उद्घाटन मैच खादरा की टीम बनी विजेता, युवाओं को बुराइयों को त्याग कर आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित

68वीं जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ:उद्घाटन मैच खादरा की टीम बनी विजेता, युवाओं को बुराइयों को त्याग कर आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित

खेतड़ी : खेतड़ी के नांगलिया गुजरवास की राजकीय स्कूल खेल मैदान में रविवार को 68वीं जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच प्रकाश अवाना, विशिष्ट अतिथि श्योचंद मनकश, कैप्टन जगदीश सिंह थे, जबकि अध्यक्षता सुरेंद्र कुमार मीना ने की।

कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम अतिथियों ने विधिवत रूप से फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच राजकीय स्कूल खादरा की टीम व राजकीय स्कूल नांगलिया गुजरवास के बीच खेला गया। इस दौरान खादरा की टीम ने नांगलिया गुजरवास को 1-0 से हराकर प्रतियोगिता मैच अपने नाम कर लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच प्रकाश अवाना ने कहा कि आज के समय में युवा परंपरागत खेलों से दूर होता जा रहा है। इस प्रकार के खेलों का ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजन होने से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे आने में बेहतर अवसर मिल पाते हैं। अधिकांश गांवों में खेल की सुविधाएं नहीं होने के कारण खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में मौका नहीं मिल पाता है। खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में प्रेरित करने के लिए सरकार को महत्वपूर्ण कदम उठाने चाहिए तथा गांव-गांव में खेलों का माहौल बनाकर उच्च स्तरीय व्यवस्थाओं से युवाओं को उपलब्ध करवाई जानी चाहिए।

राजकीय स्कूल खेल मैदान में रविवार को 68वीं जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।
राजकीय स्कूल खेल मैदान में रविवार को 68वीं जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।

युवाओं को अपने भविष्य को लेकर एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए एवं देश के महान महापुरुषों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को बेहतर बनाना चाहिए। इस दौरान युवाओं को नशे जैसी बुराइयों को त्याग कर आगे बढ़ने का आह्वान किया गया। जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में 17 वर्षीय व 19 वर्षीय वर्ग में मैच करवाए जाएंगे। जिसमें 26 टीमें भाग ले रही है।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर गिरधारी लाल, रामानंद छावल, रमाकांत शर्मा, कपुरचंद, वेदपाल सिंह, संदीप कुमार, सरजीत सिंह, विजय कुमार, रजनीकांत, लीलाराम, विद्याधर, रामचंद्र स्वामी, सुरेंद्र बडेसरा, बुधराम, सरला, सरीता, उषा रोजडिया सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet