[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हरियाणा चुनाव को लेकर झुंझुनूं पुलिस ने बढ़ाई निगरानी:छह चैकपोस्ट लगाई, सशस्त्र जवान तैनात, वांछित अपराधियों की होगी धरपकड़


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

हरियाणा चुनाव को लेकर झुंझुनूं पुलिस ने बढ़ाई निगरानी:छह चैकपोस्ट लगाई, सशस्त्र जवान तैनात, वांछित अपराधियों की होगी धरपकड़

हरियाणा चुनाव को लेकर झुंझुनूं पुलिस ने बढ़ाई निगरानी:छह चैकपोस्ट लगाई, सशस्त्र जवान तैनात, वांछित अपराधियों की होगी धरपकड़

झुंझुनूं : हरियाणा में विधानसभा चुनाव को देखते हुए झुंझुनूं पुलिस ने बॉर्डर इलाके पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। हरियाणा से जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर छह चैक पोस्ट बनाई गई है। यहां 24 घंटे सशस्त्र जवान तैनात रहेंगे।

एसपी शरद चौधरी ने बताया कि हरियाणा में चुनाव है। चुनाव के दौरान अपराधियों की आवाजाही रोकने के लिए हरियाणा से सटे प्रमुख रास्तों पर चैक पोस्ट शुरू की गई है।

एसपी चौधरी ने संबंधित सभी DSP को इन चैकपोस्ट की समय समय पर जांच करने के आदेश दिए हैं। चुनाव को देखते हुए बॉर्डर इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने को कहा गया है। उल्लेखनीय है कि हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

बॉर्डर पर बनाई 6 चेक पोस्ट

जिले में पिलानी लोहारू रोड पर पीपली में, सूरजगढ़ सतनाली मार्ग पर उरीका में, सिंघाना-रेवाड़ी मार्ग पर पचेरी कलां थाने के सामने, बुहाना से हंसास झांझा खांदवा होकर नारनौल मार्ग पर भालोठ चौकी, बुहाना से कुहाड़वास होकर सतनाली महेंद्रगढ़ मार्ग पर संपत्त सिंह की ढाणी में, सूरजगढ़ से लोहारू मार्ग पर पिलोद में चैक पोस्ट बनाई गई।

24 घंटे तैनात रहेंगे सशस्त्र पुलिस जवान

चैक पोस्टों पर दो पारियों में 24 घंटे सशस्त्र पुलिस जवान तैनात रहेंगे। आने जाने वाले वाहनों की जांच की जाएगी। वांछित अपराधियों की धरपकड़ की जाएगी। चुनाव के दौरान होने वाली मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियारों, अवैध वाहनों व अन्य अवांछित गतिविधियों पर अंकुश लगेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77