सड़क हादसे में दादा-पोती घायल:पिकअप के अचानक ब्रेक लगाने पर छत से गिरे, गमी में शामिल होकर लौट रहे थे गांव
सड़क हादसे में दादा-पोती घायल:पिकअप के अचानक ब्रेक लगाने पर छत से गिरे, गमी में शामिल होकर लौट रहे थे गांव
चूरू : चूरू जिले के भोलूसर गांव के पास पिकअप के अचानक ब्रेक लगने से हुए हादसे में दादा पोती घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब पिकअप में सवार गांव भैरूसर के लोग गांव रिबिया में गमी में शामिल होकर लौट रहे थे। घायलों को निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। सूचना के बाद अस्पताल चौकी से आई पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।
परिजनों ने बताया कि गांव भैंरूसर का नंदराम (50) अपनी चार साल की पोती के साथ पिकअप के ऊपर बैठा था। तभी भोलूसर गांव के पास पिकअप में कोई खराबी होने की वजह से उसके अचानक ब्रेक लग गए। जिससे पिकअप की छत्त पर बैठा नंदराम और उसकी पोती दिव्या संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उन्होंने बताया कि पिकअप में चार लोग सवार थे। जो रिबिया गांव में रिश्तेदार में डेथ होने पर गमी में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033762


